लड़कियों के इन अंगों के तिल बनाते हैं उन्हें Lucky

Friday, Aug 12, 2022 - 06:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है, जिसमें मनुष्यीय शरीर के अंगों के बारे में बाखूबी बताया गया है। बल्कि इसमें इसके साथ-सथा मानव शरीरा की बनावट से लेकर उसके शरीरा पर मौजूद हर प्रकार के तिलों के बारे में भी अच्छे से वर्णन किया गया है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। जी हां, दरअसल आज हम बात करने जा रहे हैं कि समुद्र शआस्त्र मं बताई गई लड़कियों से जुड़ी खास बातों की। समुद्र शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के किसी न किसी अंग पर तिल होता है और हर इंसान इसे जानने का इच्छुक होता है कि। शरीर के किस अंग पर बने तिल का क्या मतलब होता है। बता दें कि शरीर पर बने कुछ तिल शुभ माने जाते हैं। तो वही कुछ अशुभ। लड़कियों के शरीर पर बने उन तिलों के बारे में जो उन्हें भाग्यशाली बनाते हैं। आइए जानते हैं लड़कियों के लिए कौन से तिल शुभ माने जाते हैं। 

जिन लड़कियों के कान पर तिल होता है वे काफी भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी महिलाएं काफी समझदार प्रवृत्ति की होती है। इन्हें जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष के लोगों के लिए लकी मानी जाती है। इनके अच्छे स्वभाव होने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

जिन लड़कियों की नाभि पर तिल होता है वो बेहद भाग्यशाली होती है। मान्यता है ये तिल धन समृद्धि की प्राप्ति का सूचक होता है। ऐसी लड़कियों के जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती। जिस भी लड़के के साथ इनकी शादी होती है उसकी किस्मत शादी के बाद चमक जाती है।

जिन लड़कियों के भौहों के ठीक बीच में तिल होता वो बेहद ही लकी मानी जाती है। भौहों के बीच में तिल होना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहता है। इतना ही नहीं इनके जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं रहती। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियां दूसरों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

इसके अलावा जिन महिलाओं की नाक पर तिल होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियां काफी सौभाग्यशाली होती है। वे हमेशा जीवन में अपनी काबिलियत के दम पर आगे बढ़ती है। और मेहनत करने से पीछे नहीं हटती। इतना ही नहीं इनके अच्छे स्वभाव के कारण हर कोई इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। अपने पति के लिए ऐसी लड़कियां बेहद शुभ मानी जाती है।

तो वही जिन लड़कियों के हाथ के बीच में तिल होता है वो भी काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है। इसके अलावा जिनकी अनामिका उंगली पर तिल होता है उन्हें जीवन में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये लड़कियां जिस घर में शादी करती हैं वहां सुख समृद्धि आ जाती है। जिन लड़कियों की बांयी भुजा पर तिल होता है वो भी पैसों के मामले में भाग्यशाली मानी जाती हैं।

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लड़कियों के माथे के ऊपर तिल होता है वह अपने दम पर अपना मुकाम हासिल करती है। ये बिना किसी के सहयोग के अपना करियर स्वयं बनाती है। और जीवन में सफलता प्राप्त करती है। अपने परिवार का ख्याल रखने में ये लड़कियां सूक्ष्म होती है। साथ ही ये लड़कियां बिजनेस माइंडेड होती है और अपने पति के व्यापार को चलाने में खूब सहयोग देती है।

जिन लड़कियों की पीठ पर तिल होता है वो रोमांटिक नेचर की मानी जाती हैं। ये अपनी लाइफ में काफी धन कमाती हैं। ये लड़कियां मेहनती और दिल की साफ होती हैं.. ये अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। 

आखिरी में आपको बता दें कि जिन लड़कियों के ठोड़ी पर तिल होता है धन के मामले में ये लड़कियां काफी भाग्यशाली होती है। इन्हे जिंदगी में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन लड़कियों को ससुराल पक्ष से खूब मान-सम्मान मिलता है।  


 

Jyoti

Advertising