February Vrat Tyohar 2026 : फरवरी महीने में मनाए जाएंगे कई प्रमुख व्रत-त्योहार, नोट कर लें जरूरी तिथियां और शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 12:29 PM (IST)

February Vrat Tyohar 2026 : नया साल 2026 अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और अब हम कदम रखने जा रहे हैं साल के सबसे ऊर्जावान और आध्यात्मिक महीने फरवरी में। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी का यह महीना केवल कैलेंडर की तारीखें बदलने वाला नहीं है, बल्कि यह अपने साथ आस्था की एक लंबी श्रृंखला लेकर आ रहा है। इस महीने की फिज़ाओं में जहां एक ओर महाशिवरात्रि की गूंज और भोलेनाथ की भक्ति का रस घुला होगा, वहीं दूसरी ओर होलाष्टक की शुरुआत के साथ ही रंगों के महापर्व 'होली' की आहट भी सुनाई देने लगेगी। माघ की पूर्णिमा से लेकर फाल्गुन की एकादशी तक, यह महीना हमें अध्यात्म की गहराई और लोक-संस्कृति के उल्लास से जोड़ेगा। तो आइए जानते हैं फरवरी 2026 के उन प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट, जो जीवन में खुशियां और नई ऊर्जा भरने आ रहे हैं।

February Vrat Tyohar 2026

फरवरी व्रत-त्योहार 2026

1 फरवरी 2026- गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती और माघ पूर्णिमा स्नान

2 फरवरी 2026- फाल्गुन माह का आरंभ

5 फरवरी 2026- द्विजप्रिय संकष्टी

7 फरवरी 2026- यशोदा जयंती

8 फरवरी 2026- भानु सप्तमी और शबरी जयंती

9 फरवरी 2026- जानकी जयंती, कालाष्टमी (मासिक) और जन्माष्टमी (मासिक)

February Vrat Tyohar 2026

13 फरवरी 2026- विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति

14 फरवरी 2026- शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत और वैलेंटाइन डे

15 फरवरी 2026- महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि

17 फरवरी 2026- सूर्य ग्रहण, दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या और द्वापर युग दिवस

18 फरवरी 2026- चंद्र दर्शन और फुलैरा दूज

19 फरवरी 2026- रामकृष्ण जयंती

21 फरवरी 2026- ढुण्ढिराज चतुर्थी

22 फरवरी 2026- संकन्द षष्ठी

23 फरवरी 2026- मासिक कार्तिगाई

24 फरवरी 2026- होलाष्टक शुरू

27 फरवरी 2026- आमलकी एकादशी

28 फरवरी 2026- नृसिंह द्वादशी

February Vrat Tyohar 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News