February 2024 Virgo Horoscope: कन्या राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल
punjabkesari.in Friday, Jan 26, 2024 - 07:43 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
February 2024 Virgo horoscope कन्या राशि: आज बात करेंगे कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? चंद्रमा चंद्रमा के ऊपर से ही गोचर करेंगे। केतु का चंद्रमा के ऊपर से गोचर बढ़िया नहीं होता। मंगल, शुक्र और बुध गोचर करेंगे। मंगल चौथे भाव में शुभ गोचर में नहीं होते। सूर्य पंचम में हैं और ये गोचर अच्छा नहीं है। राहु और गुरु का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। 1 फरवरी के दिन बुध राशि परिवर्तन कर जाएंगे। बुध का पंचम में गोचर शुभ नहीं होता। इसका बाद अगला गोचर होगा मंगल का। ये गोचर भी आपके लिए शुभ नहीं है। शुक्र 12 फरवरी को गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर आपके लिए बेहद ही शुभ है।
Position of Karma and Income Place in the month of february फरवरी महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आय भाव के ऊपर कोई भी पाप प्रभाव नहीं पड़ रहा है। 5 फरवरी के बाद राहु देखना शुरू करेंगे। धन भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। आय को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। लग्न से अष्टम का गोचर बढ़िया नहीं होता। गुरु की धन भाव के ऊपर दृष्टि है तो आय को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। दोनों शुभ ग्रह की दृष्टि आय भाव के ऊपर है। आय और कर्म के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। कारोबार के लिहाज से समय ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा तरक्की होने की सम्भावना नहीं है। बुध कर्म स्थान के साथ लग्न के भी स्वामी हैं। केतु जब चंद्रमा के ऊपर से गोचर करते हैं तो आपका मन बैचैन कर देते हैं। मैडिटेशन का सहारा लें।
Relationship status in the month of february फरवरी महीने में रिलेशन की स्थिति: गुरु सप्तम के स्वामी हैं और अष्टम में चले गए। इसके ऊपर शनि की दृष्टि है। कुटुंब भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। सप्तम बहुत बुरे तरीके से पीड़ित है। सप्तम का स्वामी शनि के प्रभाव में है। पार्टनर के साथ मतभेद होने की सम्भावना है। पार्टनर की हेल्थ को इशू जरूर आ सकता है। पार्टनर वाले भाव का स्वामी खुद अष्टम में चला गया है। उसके ऊपर शनि और मंगल की दृष्टि आ गई है। महिलाओं को खास ध्यान रखने की जरुरत है। जो लोग शादी करना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत बेहतर है। आपकी लाइफ में किसी न किसी की एंट्री हो सकती है। 15 फरवरी के आसपास पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने मौका मिलेगा।
Health status in the month of february फरवरी महीने में सेहत की स्थिति: शनि छठे भाव में आ जाएंगे। इसके ऊपर कोई पाप प्रभाव नहीं जा रहा है। सूर्य यहां पर आकर शनि को अस्त भी करेंगे। पेट में खराबी होने की सम्भावना है। गाड़ी थोड़ी स्लो चलाएं। गर्भवती महिलाओं को थोड़ी बहुत समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
Status of education in the month of february फरवरी महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध पंचम भाव में हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत बढ़िया है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728