February 2024 Scorpio Horoscope: वृश्चिक राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

Tuesday, Jan 30, 2024 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Scorpio horoscope वृश्चिक राशि: आज बात करेंगे वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? बुध, शुक्र और मंगल दूसरे भाव में हैं। मंगल और शुक्र का गोचर शुभ नहीं है। सूर्य तीसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। शनि चौथे भाव में हैं और शनि की ढैया चल रही है। राहु पंचम में हैं और ये गोचर बढ़िया नहीं है। केतु का गोचर ग्यारहवें भाव में बढ़िया है। 1 फरवरी को बुध तीसरे भाव में चले जाएंगे। बुध आपके लिए आय और अष्टम भाव के स्वामी हैं। मंगल का गोचर 5 फरवरी को हो जाएगा और ये शुभ हो जाएंगे। मंगल आपके लिए लग्न और राशि के स्वामी हैं। 12 के बाद शुक्र का गोचर आपके लिए बढ़िया हो जाएगा। सूर्य का गोचर होगा 13 फरवरी को। गोचर में मंगल की पोजीशन ठीक हो जाएगी। बुध आपके लिए सही नहीं रहेंगे।

Position of Karma and Income Place in the month of february फरवरी महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: दसवां भाव कुंडली के कर्म का भाव होता है। इस भाव का स्वामी शुभ गोचर में चल रहा है। कर्म के लिहाज से समय बहुत बढ़िया है। जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। गुरु की कृपा इस भाव को मिल रही है। कारोबार के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। आय भाव का स्वामी धन भाव में बैठा हुआ है जा के। धन भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि अच्छी है। मनी का फ्लो आपका बना रहेगा। पैसों से जुड़ी किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Relationship status in the month of february फरवरी महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के ऊपर केतु की दृष्टि है। इस भाव को और कोई पाप ग्रह नहीं देख रहा है। केतु की दृष्टि होने के कारण पार्टनर के साथ आपसी मन-मुटाव होने की संभावना है। इस ग्रह को कोई ग्रह प्रभावित नहीं कर रहा। केतु का प्रभाव बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं करेगा। राहु का पंचम भाव में आना पार्टनर के साथ ग़लतफहमी पैदा कर सकता है। राहु जब यहां पर आता है कि आपकी राशि को देखता है। भाव के स्वामी के ऊपर शनि की दृष्टि है। मंगल भी इस भाव को पीड़ित करना शुरू करेंगे। आपसी ताल-मेल बनाए रखें।

Health status in the month of february फरवरी महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव में गुरु बैठे हुए हैं। ये छठे भाव में बढ़िया फल नहीं करते। मंगल 5 फरवरी को उच्च के हो जाएंगे। लग्नेश का उच्च में हो जाना हैलट के मोर्चे पर आपको बढ़िया रिजल्ट ही देगा। हेल्थ को लेकर कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं है। जिनको घुटनों में दर्द है, हो सकता है उन्हें थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़े। अष्टम भाव के ऊपर कोई बहुत ज्यादा पाप प्रभाव नहीं है। गाड़ी जरूर धीमी चलाएं।

Status of education in the month of february फरवरी महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा। बुध शुभ गोचर में हैं। आगे जाकर समय आपके लिए कुछ ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा। मंगल का गोचर आपके लिए बढ़िया रहेगा जिसकी वजह से मन खुद पढ़ाई में लगेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising