February 2024 Sagittarius Horoscope: धनु राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2024 - 08:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Sagittarius horoscope तुला राशि: आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? लग्न में मंगल और शुक्र हैं और ये गोचर बढ़िया नहीं है। सू दूसरे भाव में बढ़िया गोचर में नहीं हैं। शनि का गोचर तीसरे भाव में बढ़िया होता है। राहु चौथे भाव में बढ़िया नहीं हैं। राहु का पंचम का गोचर बढ़िया है। केतु दसवें भाव में बढ़िया गोचर में हैं। शुक्र, शनि और केतु बढ़िया गोचर में हैं। बुध आपके लिए कर्म और सप्तम भाव के स्वामी हैं। 5 फरवरी को मंगल उच्च के हो जाएंगे। मंगल आपके लिए पंचमेश हैं और इनका उच्च में जाना आपके लिए बहुत बढ़िया है। दूसरे भाव में शुक्र शुभ गोचर में आ जाएंगे। 13 को सूर्य आगे चले जाएंगे। सूर्य आपके लिए भाग्य स्थान के स्वामी हैं और ये भी शुभ गोचर में चले जाएंगे। भाग्य स्थान का स्वामी तीसरे भाव में होकर भाग्य स्थान को एक्टिवेट करेगा।

Position of Karma and Income Place in the month of february फरवरी महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म भाव के स्वामी दूसरे भाव में शुभ गोचर हैं। आय भाव के स्वामी दूसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। गुरु की दृष्टि आय भाव के ऊपर है। कर्म और आय भाव के स्वामी इकट्ठे हो गए हैं। काम और आय के लिहाज से ये समय बेहद ही खास रहेगा। गुरु लगातार इस भाव को एक्टिव रखेंगे। सूर्य आय भाव को देख रहे हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य स्थान के ऊपर गुरु की दृष्टि है। गुरु राशि के स्वामी भी हैं। भाग्य स्थान का स्वामी खुद अपने भाव को देख रहा है। कोई भी काम या नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो ये महीने बेहद ही शानदार रहने वाला है।

Relationship status in the month of february फरवरी महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव से शादी देखी जाती है। बुध गोचर अच्छा हो जाएगा। मंगल के साथ बुध का बैठना बढ़िया नही है। मंगल गुस्से के कारक हैं। पार्टनर के साथ मन-मुटाव होने की सम्भावना है। अपने गुस्से को थोड़ा कण्ट्रोल कर के रखें। सप्तम के ऊपर न शनि की दृष्टि जा रही है, न ही राहु-केतु की दृष्टि जा रही है। कोई भी पाप ग्रह सप्तम को प्रभावित नहीं कर रहा है। रिलेशनशिप को लेकर कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। गुरु पंचम भाव में हैं। पंचम का गुरु आपके लिए बेहद ही बढ़िया होता है। जो पहले से रिलेशन में हैं उनके लिए समय बेहद ही बढ़िया है। कपल्स को बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। ये समय फरवरी के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा।

Health status in the month of february फरवरी महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव को न शनि देख रहे हैं और न ही सूर्य देख रहे हैं। हेल्थ के मोर्चे पर भी समय बढ़िया है। पेट में थोड़ी सी खराबी देखने को मिल सकती है। छठे भाव के ऊपर केतु की दृष्टि है। बाहर के खान-पान से थोड़ी दूरी बनाए रखें।

Status of education in the month of february फरवरी महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए गुरु पंचम भाव में हैं। गुरु चन्द्रमा को देख रहे हैं। मन पढ़ाई में खूब लगेगा। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News