February 2024 Pisces Horoscope: मीन राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

Sunday, Feb 04, 2024 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Pisces horoscope मीन राशि: आज बात करेंगे मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? राहु राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं और ये गोचर बढ़िया नहीं होता। गुरु दूसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। केतु का सप्तम का गोचर बढ़िया नहीं है। बुध का दशम का गोचर बढ़िया है। शुक्र का दशम में गोचर बढ़िया नहीं है। सूर्य ग्यारहवें भाव में बढ़िया गोचर में हैं। शनि का बारहवें का गोचर बढ़िया नहीं होता। साढ़ेसाती का पहला फेज आपके ऊपर चल रहा है। बुध 1 फरवरी शाम को बुध भाव में आ जाएंगे। बुध दशम भाव में बढ़िया फल करते हैं। 5 फरवरी को मंगल चेंज होंगे। यहां पर ये उच्च के भी हो जाएंगे। तीनों ही ग्रह शुभ गोचर में आ जाएंगे। शुक्र 12 फरवरी को राशि बदलेंगे। सूर्य 13 फरवरी को गोचर करेंगे।

Position of Karma and Income Place in the month of february फरवरी महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान का स्वामी आपकी कुंडली में गुरु बनते हैं। ये अपने से पंचम भाव में हैं। ये चंद्रमा से दूसरे भाव में हैं और ये कर्म के लिए भी काफी बढ़िया है। कर्म और आय के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। मनी का फ्लो बना रहेगा कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। अचानक से खर्चों से बढ़ोतरी होगी। वर्थिंकिंग की समस्या रह सकती है। यदि अपने कोई नया काम करना है तो वो काम भी आप कर सकते हैं। जो लोग नई जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं उनके लिए भी समय बढ़िया है।

Relationship status in the month of february फरवरी महीने में रिलेशन की स्थिति:  सप्तम स्थान से शादी देखी जाती है। यहां पर केतु का विराजमान होना एक तरीके से थोड़ा परेशानी वाला है। इसके अलावा इस भाव को कोई ग्रह पीड़ित नहीं कर रहा है। राहु और मंगल इस भाव को पीड़ित नहीं करते। केतु सप्तम में हैं और झगड़े के कारक ग्रह हैं। इस भाव के स्वामी मंगल वो भी बुध के साथ बैठे हैं। छोटा-मोटा मन-मुटाव हो सकता है कोई ज्यादा दिक्कत वाली बात नहीं है। जो लोग पहले से रिलेशन में हैं उनके लिए समय बढ़िया है। चन्द्रमा अपने भाव को एक्टिव रखेंगे। जिन लोगों के घर में संतान होने वाली है उनके लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। राहु की दृष्टि पंचम भाव के ऊपर।

Health status in the month of february फरवरी महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव के स्वामी अपने भाव को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले वो शुभ गोचर में रहेंगे। इसके बावजूद खान-पान को लेकर थोड़ा ध्यान रखें। मोटापा थोड़ा सा बढ़ सकता है।

Status of education in the month of february फरवरी महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय काफी बढ़िया रहेगा। बुध शुभ गोचर में हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising