Falgun Amavasya 2024: आज बन रहें 5 शुभ संयोग, पितृ दोष के साथ शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

Sunday, Mar 10, 2024 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Falgun Amavasya 2024: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार ये साल का अंतिम महीना चल रहा है। 9 अप्रैल से नया संवत शुरू हो जाएगा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुन अमावस्या होती है और ये आज है 10 मार्च को। तंत्र साधना, पितृ दोष और शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए आज का दिन बेहद ही खास माना जाता है। फाल्गुन अमावस्या पर किए गए कुछ उपाय आपके जीवन को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं। इसी के साथ आपको बता दें आज के दिन 5 शुभ संयोगों का निर्माण होने जा रहा है। इस दौरान किये गए कुछ विशेष काम आपके जीवन को बेहतरीन बना देते हैं। तो चलिए सबसे पहले तो जानते हैं कौन से शुभ योगों का निर्माण होगा।



5 auspicious coincidences on Falgun Amavasya फाल्गुन अमावस्या पर बने 5 शुभ संयोग
पंचांग के अनुसार आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, साध्य योग, शुभ योग के साथ पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बना है।

Phulera Dooj: मनचाही मनोकामना को पूर्ण करने के लिए फुलेरा दूज के दिन महादेव को लगाएं इस चीज का भोग

Falgun Amavasya: 9 या 10 मार्च कब मनाई जाएगी फाल्गुन अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Phulera Dooj: मनचाही मनोकामना को पूर्ण करने के लिए फुलेरा दूज के दिन महादेव को लगाएं इस चीज का भोग

Falgun Amavasya: रात को करें ये काम, ऊपरी शक्तियां होंगी घर से बाहर

Falgun Amavasya Daan: Good Luck के लिए फाल्गुन अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

आज का पंचांग- 10 मार्च, 2024

Tarot Card Rashifal (10th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 10 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 10 मार्च - मेरी हंसी तुझसे मेरी खुशी तुझसे

Weekly Tarot Horoscope (10th-16th March): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह


सर्वार्थ सिद्धि योग रात को 1:55 ए.एम से 11 मार्च को सुबह 6:35 ए.एम तक।
इसके साथ ही साध्य योग का निर्माण होगा जो 4:14 शाम तक रहेगा।

Do these measures to get rid of Pitra Dosh पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार पितृ मुक्ति पाने के लिए आज रात को फिटकरी को पूरे हाथ में लेकर घुमाएं और काले कपड़े में बांध कर मेन गेट पर लटका दें। ऐसा करने से एक तो नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है दूसरा मन भी काफी शांत रहता है।

आज के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए गाय के गोपर से बने उपले शुद्ध घी और गुड़ मिलाकर पूरे घर में घुमाएं। इस उपाय को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।



अगर आप पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन गाय के गोबर से बने उपले पर शुद्ध घी और गुड़ मिलाकर पूरे घर में दिखाएं। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है।

To strengthen the position of planets in the horoscope कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए
कुंडली में ग्रहों की दशा को मजबूत करने के लिए आज के दिन चीटियों को आटे की गोलियां जरूर खिलाएं। ऐसा करने से जल्द ही लाभ देखने को मिलता है।

इसके अलावा अगर पितृ दोष से बचना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन फर्नीचर खरीदने से बचना चाहिए।

शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए अपनी लम्बाई के अनुसार कच्चा सूत लें और उसे पीपल के चारों और लपेट दें।

Prachi Sharma

Advertising