'झीलों का शहर' उदयपुर के ये 10 ऐतिहासिक स्थल हैं बेहद आकर्षक

Thursday, Feb 08, 2018 - 02:28 PM (IST)

जैसे कि हम सब जानते हैं भारत विभिनन्ताओं का देश है। यहां अलग-अलग प्रांत के लोग निवास करते हैं। यह एक मात्र एेसा देश हैं जहां कई प्रकार के राजा हुए जिन्होंने भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अपना नाम लिखा। जहां-जहां उन्होंने इतिहास रचा वह जगह भी उतनी ही प्रसिद्ध हो गई। उन्हीं में से एक राजस्थान का शहर उदयपुर है। इसे बेहद आकर्षक शहर माना जाता है और यहां की कलात्मक शैली विश्व प्रसिद्ध है। उदयपुर को 'झीलों का शहर' भी कहा जाता है। यहां एेसे कई ऐतिहासिक महल देखने को मिलते हैं जो आश्चर्यचकित करने वाले हैं। आईए जानें उदयपुर की दस ऐसी ऐतिहासिक और आकर्षक जगहें।


ये हैं उदयपुर के दर्शनीय स्थल
उदयपुर में राज महल सिटी पैलेस, लेक पैलेस, गुलाब बाग, फतेह सागर झील, नेहरू द्वीप उद्यान, महाराणा प्रताप स्मारक (मोती मगरी), सहेलियों की बाड़ी, जगदीश मंदिर, दूध तलाई पार्क, शिल्प ग्राम, सज्जनगढ़ पैलेस, हल्दी घाटी, नाथ द्वारा, जयसमंद, एकलिंगजी, सास-बहु का मंदिर आदि देखने लायक आकर्षक स्थल हैं।


राज महल (सिटी पैलेस)
सिटी पैलैस को उदयपुर की शान कहा जाता है। ये पैलेस सफेद संगमरमर पत्थरों से बना हुआ है। ये प्राचीन स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। ये सिर्फ उदयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के सबसे बड़े महलों में से एक है।


 

विंटेज कार संग्रहालय
सिटी पैलेस से करीब 2 कि.मी दूर स्थित है विंटेज और पुरानी कारों का संग्रहालय। यहां करीब दो दर्जन कारें पर्यटकों के देखने के‍ लिए रखी हुई हैं। इन कारों में 1934 की रॉल्स रॉयल फैंटम कार भी है।


 

लेक पैलेस
उदयपुर में लेक पैलेस है जो कि पिछोला झील के टापू पर बना हुआ है। यह पैलेस दुनिया के सबसे खूबसूरत महलों में से एक माना जाता है। अब इस महल में एक आलीशान होटल है। इस महल तक पहुंचने के लिए बोटिंग करनी होती है।


 

गुलाब बाग
इस बाग में खूबसूरत फूलों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए भी बहुत कुछ है। यहां चिड़िया घर, बच्चों वाली ट्रेन भी है।


 

फतेह सागर झील
फतेह सागर झील उदयपुर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।


 

नेहरू द्वीप उद्यान
फतेह सागर झील के बीच एक टापू है, इस टापू पर नेहरू पार्क बना हुआ है। झील के बीच ये पार्क बहुत ही आकर्षक लगता है।


 

महाराणा प्रताप स्मारक (मोती मगरी)
महाराणा प्रताप स्मारक फतेह सागर झील के पास ही स्थित है। ये भी उदयपुर के दर्शनीय स्थलों में से एक है।


 

सहेलियों की बाड़ी
सहेलियों की बाड़ी को महाराजा उदयसिंह ने शाही परिवार की महिलाओं के लिए बनवाया था। यहां पेड़ पौधे, फव्वारे सभी को लुभाते हैं।


 

एकलिंगजी मंदिर
ये मंदिर उदयपुर से करीब 20 कि.मी दूर कैलाशपुरी गांव में स्थित है। माना जाता है कि एकलिंगजी ही मेवाड़ के शासक हैं। राजा तो उनके प्रतिनिधि के रूप में यहां शासन करता थे।


 

नाथद्वारा
उदयपुर से करीब 50 कि.मी दूर पर स्थित है नाथद्वारा। यहां श्रीनाथजी का भव्य मंदिर है। श्रीनाथजी भगवान श्रीकृष्ण का ही एक स्वरूप है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति है। यह मूर्ति काले पत्थर की बनी हुई है। उदयपुर से यहां आने के लिए बसें चलती हैं।

Advertising