Kundli Tv- आंख बंद करके किया जा सकता है इन पर भरोसा

Friday, Aug 31, 2018 - 01:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
अक्सर देखा जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कोई इच्छा पूरी नहीं होती तो वह भगवान को इसका दोष देने लगता है। लेकिन हिंदू धर्म के शास्त्रों में लिखा गया है कि व्यक्ति को कभी भी भगवान पर विश्वास नहीं छोड़ना चाहिए। कहा जाता है कि जब इंसान ईश्वर पर भरोसा करना छोड़ देता है, तो उसे फल भी उसकी सोच के अनुसार मिलता है।

मंत्र 
धार्मिक पुराणों में मंत्रों का खास महत्व बताया है। माना जाता है कि मंत्र एकमात्र एेसा जरिया है जो मनुष्य को देवी-देवताओं के करीब लाने का काम करते हैं। बहुत से एेसे भी लोग होते हैं जो मंत्रों में विश्वास नहीं करते। जिसका बहुत नकारात्मक फल मिलता है। इसलिए इन पर विश्वास करना चाहिए और इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी मंत्र का कभी गलत उच्चारण न करें।

ग्रंथ 
ग्रंथों में लिखा गया है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में गुरू द्वारा दी गई शिक्षा पर भरोसा नहीं करता तो उसे जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता। व्यक्ति को पूरी श्रद्धा और भरोसे से अपने गुरु की शिक्षा का पालन करना चाहिए। अगर आप अपने गुरु की शिक्षा पर भरोसा नहीं करते हैं तो जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते।

तीर्थ यात्रा 
जो लोग नकारात्मक भावनाओं के साथ तीर्थ यात्रा करने जाते हैं उन्हें कभी पुण्य नहीं मिलता। अगर किसी मनुष्य की भावना अच्छी न रहे तो तीर्थ-दर्शन का फल नहीं मिलता। व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक भाव के साथ तीर्थ यात्रा पर जाना चाहिए।

डाक्टर
कई बार देखा जाता है कि हम डाक्टरों की सलाह का ध्यान नहीं रखते और बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेते हैं। अगर हम डॉक्टरों की सलाह को नज़र अंदाज करते हैं तो ये हमारी सेहत के लिए अच्छी बात नहीं होती।

ब्राह्मण
ग्रंथों में कहा गया है कि जो लोग ब्राह्मणों पर यकीन नहीं करता है उसे कभी अपनी कामों का फल नहीं मिलता है। यही कारण है कि आपको कभी अपनी जिंदगी में श्रेष्ठ और योग्य ब्राह्मणों पर अविश्वास नहीं करना चाहिए।

ज्योतिष विद्या 
कई लोग ज्योतिष विद्या पर भरोसा नहीं करते और ज्योतिषियों के पास सलाह के लिए चले आते हैं। ऐसे लोग कितना भी कुछ कर लें। उनकी परेशानी का कोई हल नहीं निकलता।
क्या आप भी हैं बदनामी के शिकार तो शनिवार को करें ये काम (देखें Video)

Jyoti

Advertising