Life में Happiness के लिए  हर किसी में होने चाहिए ये गुण

Monday, Aug 05, 2019 - 04:15 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसे जीवन में हर सुख मिले और इसके लिए वह मेहनत भी बहुत करता है। हर व्यक्ति में कोई न कोई खास गुण जरूर होते हैं, जो उसे खास बनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसे उसका जीवन पूर्ण माना जाता है और उसे अपनी लाइफ में हर खुशी मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि इंसान में कौन से गुण उसे खास बनाते हैं।  

श्लोक
सत्यं क्षमार्जवं ध्यानमानृशंस्यमहिंसनम्।
दमः प्रसादो माधुर्यं मृदुतेति यमा दश।।

मित्रता 
आज के समय में हर किसी के साथ दोस्ती कर लेना आसान होता है लेकिन उसे अंत तक निभा पाना बेहद मुश्किल होता है। जो लोग दूसरों को अपना बना लेते हैं वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। 

नीति 
हर किसी के जीवन में अपने कुछ उसूल होने ही चाहिए। नीतियों का पालन करने वाला कभी भी गलत काम की ओर आकर्षित नहीं होता और समाज में सम्मान का बनता है।

वीरता 
कई लोग दूसरों के डर या दबाव के कारण गलत काम करने पर मजबूर हो जाते हैं। इसलिए हर किसी में निडरता से अपनी बात कहने और सच बोलने का गुण होना चाहिए।

क्षमा
दूसरों की गलतियां माफ़ कर देना मनुष्य का सबसे ख़ास गुण माना गता है। जिन लोगों में दूसरों को माफ़ करने की क्षमता होती हैं, उन लोगों के जीवन में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है।

लज्जा 
कई लोग स्वभाव से बेशर्म होते हैं, जिससे दूसरों के सामने उनकी नेगेटिव इमेज बनती है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर किसी में लज्जा यानि शर्म होनी चाहिए।

दया 
दूसरों के प्रति प्रेम और दया की भावना होनी ही चाहिए। उदार स्वाभाव वाले मनुष्य पर भगवान सदैव प्रसन्न रहते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

Lata

Advertising