भारत भर में नजर आया चांद, ईद-उल-फितर आज

Monday, Jun 26, 2017 - 02:24 PM (IST)

ईद-उल-फितर का चांद नजर आ गया है। ईद 26 जून को मनाई जाएगी। रुयते हिलाल कमेटी पंजाब के अध्यक्ष शाही इमाम मौलाना हबीबुर रहमान सानी लुधियानवी, मस्जिद फतेहपुरी और जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी और मुफ्ती मुकर्रम अहमद, रुयते हिलाल कमेटी हरियाणा के अध्यक्ष अल्हाज पीर जी हाफिज हुसैन अहमद साहब कादरी व इमारत शरिया बिहार की जानकारी अनुसार भारत भर में ईद-उल-फितर का चांद देखा गया।  

कल ईद-उल-फितर की नमाज मुसलमान ईदगाहों और मस्जिदों में अदा करेंगे।

Advertising