शांति का संदेश देते हुए सम्मान पूर्वक अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

Tuesday, Aug 13, 2019 - 10:52 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जालंधर: ईद-उल-अजहा जालंधर में आस्था और सम्मान से मनाई गई। शहर की ईदगाह गुलाब देवी रोड के अलावा सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस बार नमाजियों का सबसे बड़ा इकट्ठ  इमाम नासिर और मस्जिद बिलाल अशोक नगर में हुआ, जहां भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा करके अपने रब को याद किया। ईदगाह गुलाब देवी रोड जालंधर में इस बार नमाजी बहुत कम गिनती में रहे जहां वक्फ बोर्ड की देखरेख में नमाज कारी खुर्शीद आलम ने अदा कराई। इस मौके पर मोहम्मद कलीम आजाद मैंबर वक्फ बोर्ड व वाइस चेयरमैन कांग्रेस माइनॉरिटी सैल, नासिर हसन सलमानी महासचिव कांग्रेस माइनॉरिटी सैल, जब्बार खान उपाध्यक्ष प्रवासी सैल पंजाब, हाजी आबिद हसन सलमानी, अधिवक्ता नईम खान, सैयद हसन रजा ने विशेष रूप से एक साथ मिल-जुल कर नमाज पढ़ी। यहां मुस्लिम भाईचारा को बधाई देने विधायक राजेन्द्र बेरी, सांसद संतोख चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, विधायक सुशील रिंकू पहुंचे, जिन्होंने मुसलमानों को संबोधित करते हुए आपसी भाईचारा कायम करने और पंजाब के विकास में मिलकर काम करने पर जोर दिया।

मस्जिद बिलाल अशोक नगर में मौलाना शोएब ने नमाज पढ़ाई, जबकि मौलाना अबू बकर ने संबोधित किया। मस्जिद इलाही शाह जनता कालोनी में नमाज अदा की गई जिसमें विशेष रूप से कांग्रेस महासचिव अख्तर सलमानी ने लियाकत अली गुर्जर को गले मिलकर बधाई देते हुए कहा कि बकरीद प्यार और बलिदान की भावना को बढ़ावा देता है।
शांतिपूर्ण माहौल बनाना महत्वपूर्ण उद्देश्य: कलीम आजाद
पंजाब वक्फ बोर्ड के मैंबर कलीम आजाद ने कहा कि ईदगाह में साल में 2 बार ईद की नमाज अदा की जाती है। हमारा एक ही उद्देश्य है कि सभी लोगों के साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाएं। लोगों में आपसी भाईचारा का संदेश दें और गले मिलकर ईद मनाएं और सभी गिले-शिकवे दूर करें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाईचारा के लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने को प्राथमिकता दें।


ईद आपसी भाईचारे का संदेश देती है: नासिर हसन
कांग्रेस अल्पसंख्यक सैल के महासचिव ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का संदेश देती है। हमें सभी गिले-शिकवे भुला कर एकजुट होकर ईदगाह में नमाज अदा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु रविदास भाईचारे द्वारा दी गई बंद की कॉल का मुस्लिम भाईचारा भी समर्थन करता है और सरकार से मांग करता है कि किसी की भी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ न किया जाए।
 

Jyoti

Advertising