भयंकर गर्मी को देखते हुए EID की नमाज को लेकर लिया गया बड़ा फैसला: कलीम आजाद

Tuesday, Jun 04, 2019 - 12:39 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ईद की नमाज 9 बजे

जालंधर (अली): ईद की नमाज 5 जून को होने जा रही है। इस बारे में पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य कलीम आजाद ने शहर के गण्यमान्य लोगों की एक मीटिंग ईदगाह जालंधर में की, जिसमें भीषण गर्मी के मद्देनजर ईद का समय सुबह 9 बजे रखा गया है। कलीम आजाद ने कहा कि ईद की नमाज ईदगाह में पढ़नी चाहिए अगर ईदगाह में जगह न मिले तो मस्जिद में नमाज अदा करें। कलीम आजाद ने कहा कि वक्फ बोर्ड द्वारा हर साल समयसारिणी और इमाम नियुक्त किया जाता है। इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए विभाग ने 9 बजे ईद की नमाज पढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने जालंधर पुलिस प्रशासन से भी अपील की कि पीसफुल नमाज के लिए अच्छा प्रबंध करे। इसके अलावा उन्होंने जालंधर शहर व गांवों की सभी 44 मस्जिदों की समयसारिणी भी जारी की।

1. ईदगाह गुलाब देवी रोड जालंधर 9.00 बजे
2. मुस्लिम कालोनी मस्जिद 8.00 बजे
3. मस्जिद अलकाजी नागरा 8.00 बजे
4. ईदगाह कैंट 8.30 बजे
5. मस्जिद बिलाल अशोक नगर 9.15 बजे
6. मस्जिद ईमाम नासिर 9.15 बजे
7. मस्जिद आलीशान 8.00 बजे
8. मस्जिद फिरदौस कचहरी वाली 8.15 बजे
9. मस्जिद फातिमा गुरु संत नगर 8.15 बजे
10. मस्जिद उम्मे सलमा बूटा मंडी 8.15 बजे
11. मस्जिद मदनी एस्टेट 8.15 बजे
12. मस्जिद रेलवे रोड 8.30 बजे
13. मस्जिद रहमानिया सोढल 8.15 बजे
14. मस्जिद अब्दुल हमीद कंगनीवाल 8.30 बजे
15. मस्जिद नूरपुर 9.15 बजे
16. मस्जिद सब्जी मंडी 8.00 बजे
17. मस्जिद जनता कालोनी 8.00 बजे
18. ईदगाह फलाही रोड फगवाड़ा 8.30 बजे
19. मस्जिद बीबी पेरोवाली 9.00 बजे
20. जामा मस्जिद मोरिश कपूरथला 9.00 बजे
21. इस्लामिया माडल स्कूल 9.30 बजे
22. मस्जिद नसीरपुरा सुल्तानपुर लोधी 9.00 बजे
23. मस्जिद हकीमां सुल्तानपुर लोधी 8.30 बजे
24. काला सिंघा ईदगाह 9.00 बजे
25. सुरकपुर मस्जिद नकोदर 9.00 बजे
26.पतलह मस्जिद नकोदर 9.30 बजे
27. बाबा ङ्क्षलक बाजार नकोदर 9.15 बजे
28. मदनी मस्जिद नकोदर 8.30 बजे
29. ईलाही मस्जिद जालंधर रोड नकोदर 9.00 बजे
30. मस्जिद कुवा मलसियां नकोदर 8.30 बजे
31. नूरे जमाल मस्जिद शाहकोट 9.30 बजे
32. नवां पिंड शाहकोट मस्जिद 9.00 बजे
33. शंकर मदरसा 8.00 बजे
34. फोलड़ीवाल मस्जिद 8.30 बजे
35. जमशेर मस्जिद 9.00 बजे
36. कदनी गेट पुरानी जामा मस्जिद नकोदर 8.15 बजे
37. मदीना मस्जिद नकोदर 9.00 बजे
38. सयालपुर मस्जिद नकोदर 9.30 बजे
39. मस्जिद दकोहा 7.45 बजे
40. मस्जिद डरोली कलां 10.00 बजे
41. आदमपुर मस्जिद 8.00 बजे
42. कठार मस्जिद 8.30 बजे
43. मस्जिद उमर व मदरसा तालीम 8.15 बजे
44. मस्जिद-ए-कुब्बा खांबरा 9.00 बजे

10 बजे ही होगी नमाज: नासिर सलमानी
मेन सिटी ईदगाह वैल्फेयर के प्रधान नासिर हसन सलमानी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी ईद की नमाज 10 बजे ही अदा की जाएगी। नमाज की समयसारिणी का जालंधर की सभी मस्जिदों में ऐलान कर दिया गया है। इसलिए ईदगाह में कोई टाइम टेबल का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाना चाहते हैं जो ठीक नहीं।

Jyoti

Advertising