EGYPT के समुद्र में खजाने के साथ मिला 1200 साल पुराना मंदिर

Saturday, Jul 27, 2019 - 11:13 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देख (VIDEO)
भारत में तो आए दिन कोई न कोई चमत्कार देखने को मिलता ही रहता है क्योंकि भारत को देव भूमि कहा जाता है। शास्त्रों में इस बात का कई जगह प्रमाण देखने के मिलता है। इसलिए जब भी भारत की भूमि पर किसी भी तरह का चमत्कार होता है लोगों के लिए मानना बहुत आसान होती है क्योंकि ये उनके लिए ईश्वर द्वारा अपने होने का एक एहसास होता है। अब कहने का भाव ये है यहां चमत्कार होना लाज़मी है मगर यही चमत्कार अगर किसी दूसरे देश में हो तो जानकर थोड़ा अजीब लगता है। अब अजीब लगता है तो लगे कोई लेकिन इजिप्ट के हेराक्लिओन शहर में एक ऐसी ही चमत्कार हुआ है।
यहां के एक समुद्र के भीतर करीब 1200 साल पुराना मंदिर मिला है जिसके बाद पुरातत्वविदों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इतना ही नहीं इस मंदिर के साथ ही भारी मात्रा में तांबे के सिक्के और ज्वैलरी भी मिली है। बता दें इस मंदिर की खोज यूरोप और इजिप्ट के पुरातत्वविदों ने मिलकर की है। 

बताया जा रहा है गहरे समुद्र में कई पिलर्स मिले हैं जो मुख्य मंदिर का हिस्सा हैं। बता दें मंदिर की खोज स्कैनिंग डिवाइस की मदद से की गई है।  पुरातत्व विभाग का कहना है समुद्र के जिस हिस्से में यह मंदिर मिला है उसे इजिप्ट का अटलांटिस क्षेत्र माना जाता है और गहरे पानी के भीतर मंदिर के जो अवशेष मिले हैं उसे ग्रीक मंदिर बताया जा रहा जो बिखर चुका है।

समुद्र के इस 1200 पुराने मंदिर के पिलर के अलावा मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं जिन्हें तीसरी या चौथी शताब्दी का बताया जा रहा है। पुरातत्वविदों को ससुद्र से कई पुरानी नाव भी मिलीं जिसमें तांबे के सिक्के पाए गए हैं। बताया जा रहा है यह सिक्के राजा क्लाडियस टॉलमी के कार्यकाल के हैं। इसके अलावा पानी के अंदर कई इमारतों के अवशेष भी मिले हैं जो काफी दूर तक फैले हुए हैं। समुद्र में खजाने में अनेक प्रकार के प्राचीन सीप, क्रॉकरी, सिक्के और गहनों से भरा बर्तन पाया गया है जिसे चौथी शताब्दी का बताया जा रहा है।

 

Jyoti

Advertising