इन राशि वालों के लिए वैसाख मास लाया है Surprise, क्या आपकी राशि हैं इस सूची में शामिल?

Friday, Apr 10, 2020 - 02:54 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
09 अप्रैल, 2020 को हिंदू धर्म के वैसाख मास की शुरूआत हो गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान श्री हरि विष्णु की आराधना करने का खास विधान है। शास्त्रों में इस मास को अन्य महीनों से अलग व अधिक मह्त्वपूर्ण बताया गया है। इसका का एक कारण इस मास में किया जाने वाला दान-पुण्य आदि। इसके अलावा इस मास में गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है जो भी व्यक्ति इस दौरान गंगा स्नान करता है उसके जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते है। यूं तो ये माह हिदू धर्म से संबंध रखने वाले जातक के लिए लाभदायक होता है मगर बता दें कहा जा रहा है इस बार वैसाख के मास में 12 में किन्हीं 4 राशियों का भाग्य चमक सकता है। कहा जा रहा 4 राशि वालों के लिए वैसाख का ये महीने बहुत ही खास व लाभदायक साबित होगा। हम जानते हैं अब आपके मन में ये जानने की इच्छा जाग होगी कि क्या इसमें आपकी राशि शामिल है या नहीं। तो चलिए बता देते हैं आपको कि 12 राशियों में से कौन सी हैं वो 4 राशियां जिनका चमकने वाला है भाग्य-

सबसे पहले बात करते हैं वृषभ राशि वालों की-
माना जा रहा है वैसाख का ये महीने इनके लिए ढेरों उपहार लाया है। इस राशि को जो लोग नौकरी आदि में अपना मन चाहा पद पाना चाहते हैं उन्हें वो हासिल होगा। पारिवारिक दृष्टि से देखें तो इस राशि वालों की पूछ परख बढ़ेगी। इस राशि के पुरुष शादीशुदा है उनको हर महत्वपूर्ण कार्य में अपनी पत्नी का साथ मिलेगा। व्यवसाय में समय के साथ उन्नति होगी। तो वहीं कुछ लोग इस दौरान अपने कारोबार से संबंधित कुछ नवीन योजनाएं भी बना सकते हैं। जिससे लाभ प्राप्त होगा। यही लाभ आत्मबल में बढ़ोतरी करेगा। ध्यान रहे अपने हालातों को अच्छा ही रखने के लिए वैसाख के इस महीने में ज़रूरतमंदों को दान अवश्य करें।

सिंह राशि-
इस राशि के लोग जल्दबाजी करने से थोड़ा बचें तथा विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ता से से काम लें। इससे न केवल आपकी कठिनाईयाएं सरल हो जाएंगे बल्कि आपको जीवन में लाभ प्रापत होगा। माना जा रहा इस राशि के लोगों को अपने व्यापार में लाभ होगा। काफ़ी समय से चल रही परेशानियां अब ख्तम हो जाएंगी। तो वहीं इस राशि के युवा-युवतियों के जीवन में नया प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। जिन लोगों ने किसी को उधार पैसा दिए हुए हैं उन्हें वो पैसे वापिस मिलने के आसार हैं। जिससे आपका धन संग्रह बढ़ेगा। दिनचर्या मेंहउए कुछ बदलावों से आपके कई निजी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। पने आत्मविश्वास के बल बूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। अच्छे से शुभ प्रभाव पाने के  लिए काले कुत्ते को कुछ मीठा खिलाएं।

तुला राशि-
आने वाले समय में आप अपना कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं या किसी के बिजनेसा में निवेश कर सकते हैं जिससे आपको फायदा हो सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे वो आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। इसके अलावा आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। अधि भागदौड़ के बाद आपकी सफलता मिलेगी। अर्थात भागदौड़ व्यर्थ नहीं जाएगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। जीवन का कोई भी फैसला अगर सोच-समझकर लेंगे तो इसके प्रभाव शुभ होंगे। प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ, शनि देव के मंत्रों का जप और शनि चालीसा का पाठ जरूर करें।

कुंभ राशि-
अपने समय का जितना हो सके सदुपयोग करें। इसके अलावा अपने व्यापार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार कर लें। किसी पर अधिक विश्ववास न करें, खतरनाक साबित हो सकता है। आपके कुछ काम समय पर नहीं होंगे जिससे आपका मन अशांत रह सकता है। अगर आप बिज़नेसमैन तो आपके लिए समय बहुच अच्छे प्रभाव लाया है। ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार से अपने पार्टनर की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। वरना रिश्तों में तकरार हो सकती है।

Jyoti

Advertising