23 सितंबर को हो रहा है राहु का परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा फायदा

Friday, Aug 28, 2020 - 06:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सितंबर महीने में राहु अपनी राशि बनलने वाली हैं। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को राहु मिथुन को छोड़ वृष राशि में चले जाएंगे। जैसे कि ग्रहों का प्रत्येक परिवर्तन मानव जीवन, 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। ठीक वैसे ही ये परिवर्तन भी 12 की 12 राशियों पर खूबर असर दिखाई देने वाले है। मगर ये असर कैसा होगा, इस बारे में जानने के लि आपको जाननी होगी आगे की तमाम जानकारी। क्योंकि माना जा रहा कि चूंकि जब राहु की दशा कुंडली में खराब होती है तो व्यक्ति को मानसिक तनाव जैसी परेशानियां से गुजरना पड़ता है। मगर इसके परिवर्तन के साथ ही कुछ स्थितियां भी बनती हैं, जिससे लाभ भी प्राप्त होता है। तो चलिए आपको इस दुविधा से बाहर निकालते हैं और बताते हैं कि ये राहु का ये परिवर्तन कैसे रहने वाला है।  

मेष: आपके लिए ये परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होगा, जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले सकती है। अगर कामकजा को लेकर फैसला ले रहे हैं, तो समय लाभप्रद साबित होगा। 
वृष: इस राशि के लोगों के लिए राहु का राशि बदलना अच्छा नही होगा, इसे दौरान आपको जीवन में पैसों की समस्या आएगी तथा घर में लड़ाई-झगड़ा का सामना करना पड़ सकता है। 
मिथुन: इस राशि की राहु अशुभ फल प्राप्त करवाएगा, जिसके चलते इन्हें सेहत संबंधी परेशानियां होंगी। खासतौर पर आपको मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। 
कर्क: सफलता हासिल हो सकती है। कारोबार से जुड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह। हर काम करने से पहपले भगवान से प्रार्थना करें, समय अच्छा ही रहेगा।
सिंह: आपके लिए हर तरफ़ से परिणाम शुभ होंगे, मगर बीच में कुछ समय तक आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है। हर तरह से खुद की तैयार रखें।
 
कन्या: इस राशि के लोगों को नौकरी में समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अपने काम को पहले से और अच्छा करें, किसी को अपनी कमी निकालने का मौका न दें। 
तुला: आपके लिए समय थोड़ा-बहुत कठिन हो सकता है। मगर अगर हर काम अपनी समझ की मदद से करेंगे, तो सफल ही होंगे और असफलता के आसार कम होंगे। 
वृश्चिक: आपके लिए भी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही साथ का सेहत का का ध्यान रखें। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई अधिक मन लगाने की आवश्यकता। 
धनु: इस राशि के लोगों को इस परिवर्तन के चलते व्यापार व नौकरी आदि में परेशानी हो सकती है। इसलिए जो भी काम अपने हाथ में लें, उसके ध्यान से करें। 
मकर: मकर राशि वाले जातकों के लिए समय बहुत सावधान रहने वाला है। इस दौरान आपके शत्रु आप पर हावी-प्रभावी हो सकते हैं। इसके अलावा किसी पर भी आंखें बंद करते विश्वास न करें। 
कुंभ: इस राशि के लोग जितना हो अपने बच्चों का ध्यान रखें, बच्चों का सेहत नाजुक होती दिखाई दे रही है। परिवार में किसी के साथ मतभेद हो सकता है। विचारों में लेन नहीं बैठेगा। 
मीन: आप अपने परिवार वालों की सेहत का खास ध्यान रखें। हो सकता है आने वाला समय आपके लिए तरह-तरह की बीमारियां अपने साथ ले आए। प्रेम जीवन के लिहाज़ से ये परिवर्तन अच्छा साबित हो सकता है। 


 

Jyoti

Advertising