बृहस्पति का राशि परिवर्तन लाएगा बड़े बदलाव, जानें क्या पड़ेगा आप पर प्रभाव

Monday, Sep 11, 2017 - 10:45 AM (IST)

बृहस्पति मंगलवार दी॰ 12.09.17 को प्रातः 07 घं॰ व 59 मि॰ पर तुला राशि में प्रवेश करके गुरुवार दी॰ 11.10.18 तक यहीं रहेंगे। आएं जानते हैं की बृहस्पति का तुला राशि में गोचर द्वादश राशियों पर क्या शुभाशुभ प्रभाव डालेगा।


मेष: दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मज़बूत होंगे। मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। विदेश से लाभ मिलेगा। वेतन में आमदनी के नए साधन मिलेंगे।


वृष: स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। वजन पर नियंत्रण रखें, वजन बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर्स से झड़प हो सकती है। विवाद से बचने का प्रयास करें। खर्च में बढ़ोत्तरी के योग हैं।


मिथुन: व्यावसायिक क्षेत्र में सुधार होगा। नौकरी में बदलाव के योग हैं। निजी संबंधों में सुधार होगा। संतान हेतु समय शुभ है। छात्रों हेतु समय उत्तम रहेगा। पार्टनर को प्रशंसा मिलेगी।


कर्क: निजी जीवन में शांति व सद्भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। जमीन से संबंधित कुछ विवाद के योग हैं। धर्म क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा।


सिंह: जोश व उत्सुकता से सफलता प्राप्त करेंगे। भाई-बहन को हानि के योग हैं। प्रेम संबंध बेहतर होंगे। प्रयास सफल होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


कन्या: पारिवारिक समारोह का आयोजन होगा। विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसायियों को लाभ प्राप्त होंगे।


तुला: सोच में सकारात्मकता आएगी। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। सूझ-बूझ से लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। सामाजिक स्तर बढ़ेगा। दांपत्य में मजबूती आएगी। वेतन में बढ़ोत्तरी होगी।


वृश्चिक: पारिवारिक जीवन शांत रहेगा। जीवनसाथी की हैल्थ बिगड़ सकती है। कर्ज़ चुकता करने में कामयाब होंगे। पैसों का निवेश करेंगे। धर्म-कर्म पर व्यय होगा। अतः ख़र्चों पर काबू रखें।


धनु: आय के स्रोत खुलेंगे। जीवन में संपन्नता आएगी। व्यस्तता के कारण घर पर समय नहीं दे पाएंगे। बड़े भाई-बहनों को परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।


मकर: प्रोफैशनल व पर्सनल लाइफ हेतु समय शुभकारी है। लक्ष्य पूर्ति से कार्यक्षेत्र में नया मुक़ाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भाई-बहन का साथ मिलेगा। विदेश से मुनाफ़ा मिलने के योग हैं।


कुंभ: यात्रा से लाभ होंगे। टीचर्स व सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा। परिजनों को लाभ होगा। निज़ी संबंधों में मज़बूती आएगी। जीवनसाथी की आय में वृद्धि होगी।


मीन: खान-पान का ख्याल रखें व बाहर खाने से परहेज करें। सेहत बिगड़ सकती है। ख़र्चे बेकाबू होंगे। पिता को आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। जॉब बदलने या ट्रांसफर के योग हैं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

 

Advertising