वडोदरा में 2 महिलाओं ने बनाई Zodiac Sign वाली Eco Friendly राखियां

Wednesday, Aug 10, 2022 - 03:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
11 अगस्त, 2022 राखी का पर्व गुरुवार को पड़ रहा है। भाई-बहन के प्यार के प्रतीक का ये त्यौहार देश के लगभग हर कोने में मनाया जाता है। बहनें अपने भाईयों की कलाई पर सुंदर से सुंदर से राखियां बांधती है और उनकी लंबी आयु आदि के लिए प्रार्थना करती हैं। इससे जुड़ी लगभग तमाम जानकारी हम आपको दे चुके हैं। इसी बीच अब हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी जानकारी जो बेहद अलग व अनोखी है। जी हां, ये जानकारी जानकर आप हैरान तो होंगे ही साथ ही साथ आचभिंत भी होंगे। 

आप में से जो लोग हमारी वेबसाइट को रोज़ाना तौर पर पढ़ते हैं, उन्होंने हमारी वेहसाइट पर यकीनन ये जानकारी पढ़ी होगी कि राखी राशि अनुसार बांधनी चाहिए. ऐसे में बहनें रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए एक से बढ़कर एक राखी खरीदती है।

इस शुभ मौके पर छोटी कंपनियों से लेकर बड़े ब्रांडों तक, हर कोई अलग से अलग राखी ग्राहकों को उपलब्ध कराना चाहते हैं परंतु आज हम आपको इससे जुड़ी जो जानकारी देने जा रहे हैं, वो बेहद खास है। 

दरअसल एक खबर के अनुसार वडोदरा की रहने वाली दो महिलाओं ने राशियों के चक्र चिन्ह और उसके रंगों के आधार पर राखियां तैयार की हैं। इससे भी अधिक खास बात ये है कि उन्होंने ये राखियां पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। राशियों के चक्र चिन्ह की बनी हुई अनोखी राखियों को जो कोई देख रहा है, बेहद पसंद कर रहा है और इन महिलाओं की इस कला की सराहना कर रहा है। 


 

Jyoti

Advertising