Dussehra Special: दशहरे के दिन किए गए ये उपाय नहीं होते कभी विफल, एक बार देखें आजमाकर

Tuesday, Oct 24, 2023 - 06:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dussehra 2023: नवरात्रि के 9 दिन पूरे होने के बाद 10वें दिन दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। वर्ष 2023 में ये पर्व 24 अक्टूबर यानि आज मनाया जाएगा। आज का यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। बता दें कि श्री राम की कृपा से दशहरे के दिन बहुत से शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आज के दिन कुछ खास उपाय करने से श्री राम के आशीर्वाद के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि दशहरे के दिन कौन से वास्तु शास्त्र संबंधी उपाय करना शुभ होता है-

Adopt these Vastu remedies during Dussehra दशहरे में अपनाएं ये वास्तु उपाय

Add rock salt in mop water पोछे के पानी में डालें सेंधा नमक: जिस तरह श्री राम ने आज के दिन रावण का वध कर के नकारत्मकता को दूर किया था। उसी तरह घर की नेगेटिव वाइब्स को हटाने के लिए दशहरे के दिन पोंछा लगाते समय पानी में सेंधा नमक डाल दें। ऐसा करने से हर तरह के वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

Keep this thing in the safe तिजोरी में रखें ये चीज: रावण वध के साथ-साथ आज के दिन कलश विसर्जन भी किया जाता है। विसर्जन से पहले एक लाल कपड़े में जयंती बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी सदैव आपके घर विराजती हैं। नवरात्रि के दौरान जो जौ से अंकुर निकलते हैं, उसे जयंती कहा जाता है।

Ravan dahan ki lakdi ko le aaye ghar रावण दहन की लकड़ी को ले आएं घर: वास्तु शास्त्र के मुताबिक रावण दहन के बाद उसकी लकड़ी को घर ले आएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Recite Lakshmi Sukta लक्ष्मी सूक्त का करें पाठ: दशहरे के दिन श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ोतरी होती है और धन की देवी लक्ष्मी घर के भंडारे हमेशा भरे रखती हैं।

Light a four-sided lamp जलाएं चौमुखा दीपक: वास्तु शास्त्र के मुताबिक आज के दिन शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर चौमुखा दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में चल रही हर परेशानी से निजात मिलता है।

Niyati Bhandari

Advertising