Dussehra 2024 Upay: दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग भर देंगे दशहरा के दिन किये गए ये उपाय

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2024 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dussehra 2024 Upay: दशहरा जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार ये पर्व हर साल अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और इसी के साथ ही माता दुर्गा ने भी महिषासुर का नाश किया था। 2024 में 12 अक्टूबर को ये पर्व मनाया जाएगा। दशहरा का दिन केवल उत्सव मनाने का नहीं बल्कि नए संकल्प लेने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का भी है।  इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन के साथ उनकी विदाई की जाती है। दशहरा के दिन यदि आप कुछ खास उपाय करते हैं तो आपका वैवाहिक जीवन बहुत ही शानदार बना रहता है और सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है।

PunjabKesari Dussehra 2024 Upay

Do these measures on the day of Dussehra दशहरा के दिन करें ये उपाय

Worship Shami tree करें शमी पेड़ की पूजा
ज्योतिष शास्त्र में शमी पेड़ की पूजा का बहुत महत्त्व है। खासकर दशहरे के दिन इसकी पूजा की जाती है। इसे विजय और सफलता का प्रतीक माना जाता है। शमी पेड़ के सामने दीपक जलाएं और उसकी पूजा करें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहती है।

Husband and wife should donate coconut पति-पत्नी करें नारियल का दान
नारियल का दान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे पति-पत्नी द्वारा एक साथ करना शुभ माना जाता है।  इसका दान करने से घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। नारियल को देवी-देवताओं को अर्पित करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और अच्छे कर्मों का फल प्राप्त होता है।

PunjabKesari Dussehra 2024 Upay

Donate food and clothes अन्न-वस्त्र का करें दान
पति-पत्नी द्वारा मिलकर किया गया दान उनके परिवार में सुख और समृद्धि लाने का एक साधन है। इस दिन यदि दोनों पति-पत्नी मिलकर ये उपाय करेंगे तो जल्द ही शुभ फल देखने को मिलेंगे।

Make rangoli in this direction इस दिशा में बनाएं रंगोली
दशहरा के दिन रंगोली बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन घर के घर के ईशान कोण में दोनों मिलकर रंगोली बनाएं। ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

PunjabKesari Dussehra 2024 Upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News