Dussehra 2019: जानें,इस दिन का शुभ मुहूर्त व तिथि

Tuesday, Oct 01, 2019 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही त्योहारों की लड़ी लग जाती है। नवरात्रि के दसवें दिन दशहरे का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन असत्य पर सत्य की जीत हुई थी इसलिए ये पर्व दशहरे के रूप में मनाया जाता है। देश को अलग-अलग हिस्से में इसकी धूम अलग ही होती है। बहुत सारी जगहों पर इसे विजय दशमी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर मां सीता को लंका से छुटवाया था। इस साल दशहरा 08 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जा रहा है। 

दशहरा पर्व पर बहुत से लोग रावण को जलाते हैं और उसके जलने के बाद उसकी जली हुई लकड़ी को उपने घरों में लाकर रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने पर घर से बुरी-बलाएं दूर हो जाती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है। चलिए आगे जानते हैं इस दिन दौरान पड़ने वाली शुभ मुहूर्त-

दशहरा पर्व तिथि व शुभ मुहूर्त 
दशमी तिथि आरंभ-
7 अक्टूबर को दिन में 12:37 से

दशमी तिथि समाप्त- 8 अक्टूबर को दिन के 02:50 तक

रावण दहन का शुभ मुहूर्त-  दिन में 02:04 से 02:50 तक

खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त-  दिन में 01:17 से 03:36 तक

Lata

Advertising