शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए इस शक्तिशाली मंत्र से मां दुर्गा की पूजा करें

Thursday, Jan 10, 2019 - 06:09 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी की पूजा की जाती है, लेकिन शायद लोगों को पता नहीं होगा इसी दिन देवी के बाकी स्वरूपों की भी पूजा की जाती है। अगर पता हो तो देवी का एक रूप है जिसे हम दुर्गा के नाम से जानते हैं। हिंदू धर्म में इन्हें सबसे शक्तिशाली माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो जो भी इनकी पूरे मन से पूजा-अर्चना करता है, उन पर देवी दुर्गा हमेशा खुश रहती हैं। तो आइए जानते हैं इनके एक ऐसे मंत्रों के बारे में जिनके जाप से इनका भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

हिंदू ग्रंथों के अनुसार देवी दुर्गा को आदि शक्ति भी कहा जाता है जिसकी तुलना परम ब्रह्म से की जाती है। देवी दुर्गा अंधकार को दूर करने वाली और अज्ञानता रुपी राक्षसों से रक्षा करने वाली परम शक्ति का स्वरूप है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां दुर्गा ने समय-समय पर अलग-अलग अवतार लेकर अपने भक्तों का कल्याण किया है। सभी भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए इन अवतारों की पूजा व अनुष्ठान कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
मां दुर्गा भय नाशक मंत्र:-
आज हम आपको मां दुर्गा के एक ऐसे शक्तिशाली मंत्र के बारे में जानकारी देने वाले है जिसके प्रयोग से आप किसी भी प्रकार के भय यानि डर से और अपने शत्रुओं के भय से मुक्ति पा सकते हैं।

यहां जानें वो शक्तिशाली मंत्र :-
सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते।
भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोस्तु ते।।
मां दुर्गा के इस मंत्र का जाप प्रतिदिन पूजा के समय 5 बार करने से सभी भय स्वतः ही दूर होने लगते हैं। इसके अतिरिक्त आप जब भी भय महसूस हो उसी समय इस मंत्र का 5 बार मन ही मन जाप करें आपको हर तरह के भय से मुक्ति मिलेगी।
सनातन धर्म में क्यों बंटे हैं भगवान ? (VIDEO)

Jyoti

Advertising