आज की रात कर लें ये महाउपाय और दोगुना लाभ पाएं

Wednesday, Dec 04, 2019 - 01:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज तारीख 04 दिसंबर दिन बुधवार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। बता दें कि इस मासिक बुधाष्टमी, दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। लोग इस दिन मां दुर्गा की पूजा करतें हैं ताकि उनकी हर इच्छा पूर्ण हो सके। वहीं कई लोग इस दिन कई ज्योतिष उपाय करते हैं, जिनसे माता दुर्गा की कृपा को पाया जा सके। ऐसे ही आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आज रात को करने से दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा।

आज की रात 9 बजे से लेकर 1 बजे के बीज में इस सिद्ध बीज मंत्र का ग्यारह सौ बार तुलसी या लाल चंदन की माला से जप करने पर एक साथ अनेक मनोकामनाएं पूरी होने लगती है। 
मंत्र- ।। ऊँ ऐं हृीं क्लीं महागौर्ये नमः ।।

घर के मुख्य दरवाजे पर रात 12 बजे गाय के घी का एक दीपक जलाने से सारे दुर्भाग्य दूर हो जाएंगे।

रात में किसी भी प्राचीन दुर्गा मंदिर में जाकर देवी मां के चरणों में 8 लाल कमल के पुष्प चढ़ाने से अचानक धन में वृद्धि होने लगेगी।

आज की रात घर के कीचन में सफेद चावल की ढेरी पर गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं।

आज सूर्यास्त के बाद ग्यारह सुहागिन महिलाओं को लाल चूड़ियां एवं सिंदूर भेंट करने से अचानक धन आय में वृद्धि होने लगेगी।

आज की रात को मां दुर्गा को दूध से भरी कटोरी में स्थापित कर चांदी का सिक्का चढ़ाएं। दूसरे दिन सुबह उस सिक्के को अपनी जेब में रख लें और सदैव अपने पास रखें। इससे धन बढ़ने लगेगा। 

Lata

Advertising