कोरोना की वजह से इस बार हज की संभावना बेहद कम, किया जा रहा रिफंड

Monday, Jun 08, 2020 - 12:59 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (प.स.): कोरोना महामारी के कारण इस साल भारत से हज पर लोगों के जाने की संभावना बहुत कम है, हालांकि सऊदी अरब की ओर से आगे की स्थिति के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद इस पर कोई अंतिम निर्णय होगा।

उधर, भारतीय हज कमेटी ने एक परिपत्र के माध्यम से हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों से कहा है कि हज पर नहीं जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने पैसे वापस ले सकते हैं। एक शीर्ष सूत्र ने बताया, "सऊदी अरब में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हमारे यहां से 2 लाख लोगों को जाना है। हमारी तैयारी थी, लेकिन अब समय बहुत कम बचा है। हम सऊदी अरब की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी आने का इंतजार कर रहे हैं।" 

हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मकसूद अहमद खान ने बताया कि हज यात्रा पर नहीं जाने के इच्छुक लोगों को उनके द्वारा जमा कराई गई रकम बिना किसी कटौती के वापस की जाएगी। 

Niyati Bhandari

Advertising