Dreams से जुड़े होते हैं जीवन के तार, कुछ इस तरह से देते हैं भविष्य के संकेत

Saturday, Jul 01, 2017 - 04:23 PM (IST)

संसार का लगभग हर व्यक्ति सपना देखता है, चाहे वो बंद आंखों से हो या फिर खुली आंखों से। नींद में जो हम देखते हैं वो घटनाएं भूतकाल से जुड़ी हुई होती है या फिर हमें भविष्य के संकेत देती हैं। ज्योतिष विद्वान मानते हैं स्वप्न संसार अचेतन मन में पल रहे विचार होते हैं, जिसे हम सोते समय देख लेते हैं। उसे कुछ न कुछ अच्छा या बुरा होता दिखाई देता है, जिससे कभी मन चिंतित होता है तो कभी प्रसन्नचित्त भी। आप अपने सपनों का मतलब समझना चाहते हैं, तो जानें अच्छे-बुरे दोनों ही तरह के प्रभाव डालने वाले स्वप्न 


यदि स्वप्न में व्यक्ति पर्वतों पर चढ़ता जाए तो उसे एक दिन निश्चित सफलता मिलती है। 


यदि स्वप्न में विद्यार्थी फेल हो जाए तो उसे निश्चित सफलता मिलती है। 


कमल के पत्तों में खीर खाएं तो राजा के समान सुख प्राप्त होता है। 


अतिथि आता दिखाई दे तो अचानक विपत्ति आ सकती है। 


अंधेरा ही अंधेरा दिखाई दे तो भी दुख या मान हानि हो सकती है।


अपने को मृत देखने से आयु की वृद्धि होती है। 


आत्महत्या करना दीर्घायु को प्राप्त करना है।


उल्लू दिखाई देना रोग अथवा शोक का सूचक माना जाता है।


आप्रेशन होता दिखाई देना किसी आने वाली बीमारी का सूचक है।


इमारत बनती दिखाई दे तो धन लाभ व तरक्की होती है। 


कैंची चलाते दिखाई दें तो व्यर्थ के विवाद व लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।


कौवा बोलता दिखाई दे तो बुरे समाचार का संकेत है।


कबूतर दिखाई देना शुभ समाचार मिलने का प्रतीक है। 


काला नाग दिखाई दे तो राजकीय सम्मान प्राप्त होगा। 


कोयला दिखाई दे तो व्यर्थ का झगड़ा होगा।


श्मशान या कब्रिस्तान दिखाई देना प्रतिष्ठा वृद्धि का सूचक है। 


गोबर दिखना पशु लाभ हो सकता है।


ग्रहण देखना रोग व चिंताओं का आभास है।


गोली चलते देखना मनोकामना पूर्ण होने का सूचक है।


गरीबी देखने का अर्थ सुख-समृद्धि पाना है।


गर्भपात देखना गंभीर रोग का सूचक है।

 
शुक्र तारा दिखाई दे तो निश्चित ही आपके प्रणय संबंध जल्दी बनेंगे।


रोटी बनाते दिखाई दे तो निश्चित रूप से रोग का सूचक है।


अपने को नंगा देखना आपका अपमान तथा कष्ट की चेतावनी है।


देव दर्शन या देव स्थान देखना लाभकारी है।


राज दरबार देखना आने वाली मृत्यु का सूचक है। 


दवाइयों का देखना स्वास्थ्य की उत्तमता को बताता है। 


तलाक होते देखने से निश्चित रूप से गृह कलह होगी। 


हजामत बनाते देखने का फल भी अच्छा नहीं माना गया है। 


सूखी लकडिय़ों का देखना भी मृत्यु का सूचक है। 


किसी कैदी या अपराधी को ले जाते देखना भी अच्छा नहीं माना गया है।

Advertising