आपको सता रहे ऐसे सपने तो समझ लीजिए आपको है कालसर्प दोष

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 10:37 AM (IST)

जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष होता है, उसे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब सभी अन्याय ग्रह राहू-केतु के मध्य आ जाएं तब कालसर्प योग बनता है। कालसर्प योग वाले जातक का जीवन बहुत संघर्षमय रहता है। इच्छित और प्राप्त होने वाली प्रगति में रुकावटें आती हैं। कुछ लोगों के पास अपनी जन्मकुंडली नहीं होती, जिससे उन्हें नहीं पता होता कि उन्हें कालसर्प दोष है या नहीं, लेकिन सपने व्यक्ति को उसके भविष्य में घटित होने वाली घटनाअों से अवगत करवा देते हैं। यहां कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताया गया है, जो कालसर्प दोष की अौर संकेत करते हैं। 

यदि किसी को सपने में दिखाई दे कि सांप उसका अौर आ रहा है या उसका पीछा कर रहा है तो यह कालसर्प दोष के संकेत हैं। 

सपने में सांप पानी में तैरता हुआ दिखाई दे तो समझ जाइए कि सांप कार्लसर्प दोष से ग्रसित हैं। 

उड़ता या उछलता हुआ सांप सपने में दिखाई देना भी कालसर्प दोष का सूचक है। 

कई बार सपने में दिखाई देता है कि सांप का जोड़ा हाथों पैरों में लिपटा हुआ है। यदि ऐसा है तो ये भी कालसर्प दोष का संकेत है। 

यदि बार-बार बहुत सारे सांप सपने में दिखाई दें या व्यक्ति खुद को उनके बीच देखें तो कालसर्प योग का संकेत है 

सपने में सांप स्वयं को काटता हुआ दिखाई दे तो कालसर्प दोष होता है। 

व्यक्ति को सपने में दिखाई दे कि सांप लड़ाई कर रहे हैं तो इसे भी कालसर्प दोष का संकेत माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News