दिख जाएं सपने में टूटते दांत तो होता है धन लाभ

Thursday, May 14, 2020 - 08:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सपने तो लगभग सबको आते ही हैं, हां वो बात अलग है कुछ लोगों को याद रहते हैं तो कुछ इन सपनों को ताउम्र याद रखते हैं। क्योंकि इनमें कुछ सपनें बहुत हसीन होते हैं तो वहीं कुछ सपनें बहुत विचलित करने वालेे होते हैं। बहुत से लोग ये सोचते हैं कि इन सपनों का क्या मतलब होता है। मगर बहुत कम लोग होंगे जिन्हें उनके इस प्रश्न का उत्तर मिला होगा। तो अगर आपके लिए भी ये एक सवाल बना हुआ है तो बता दें हम आपको इसका मतलब बताने वाले हैं। जी हां, आपको रात में आने वाले ऐसे सपनों के बारे में बताएंगे जिनके आने से शुभ संकेत मिलते हैं। 

कहा जाता है कि अगर किसी को सपने में छोटा बच्चा मस्ती करता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब ये माना जाता है कि जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। 

अगर किसी इंसान का मल दिखे तो इसे भी अच्छा माना गया है तो इसका मतलब ये माना जाता है कि आपके घर में धन का आगमन होने वाला है। ये भी हो सकता है आपको रुका हुआ पैसा जल्द मिल जाए। 

सपने में खुद को या फिर दूसरों को स्नान करते हुए देखना भी शुभ होता है। ये इस ओर संकेत करता है कि अगर जातक के भविष्य में यात्रा का योग बनता है तो उससे आपको धन लाभ हो सकता है। 

तो वहीं अगर कोई अपने आप को गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए देखता है तो इसका अर्थात होता है कि आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है। 

इसके अलावा अगर कभी सपने में अपने दांत टूटते दिख जाए या फिर दांत ब्रश करते हुए देिख जाए तो इसका अर्थ होता है आपको जल्द पैसा मिलने वाला है। 

 

Jyoti

Advertising