Life में मनचाहा बदलाव चाहते हैं तो विधवाओं को करें ये दान

Tuesday, Jun 29, 2021 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astro tips: जीवन में किए गए सत्कर्म व दान-पुण्य कभी भी व्यर्थ नहीं जाते हैं। मनुष्य केवल इसी भय से अच्छे कर्म करता है की कहीं उसके द्वारा किए गए कुकर्म उसके जीवन में परेशानी का कारण न बन जाएं। फिर भी जाने-अनजाने हमसे कई बार ऐसी घटनाएं या ऐसे कर्म हो जाते हैं, जिनसे कि हमें विपत्तियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं कर्मों के वशीभूत होकर हमें जीवन में संकट व दुख भोगना पड़ता है। कर्मों के आधार पर ही ग्रहों की स्थिति हमारी जन्मकुंडली में बनती है। जन्म लेते समय बच्चा अपने पूर्व जन्मों के कर्मों के अनुसार ग्रहों की स्थिति को अपनी कुंडली में लेकर आता है। यूं कह लीजिए की जन्मकुंडली उसके पूर्व कर्मों का लेखा-जोखा होती है और उसके साथ ही उसके आने वाले कर्मों की एक विवेचना दर्शाती है। 

Chandrama ke upay: जिस तरह से कुंडली में ग्रहों की स्थिति होगी, उसी तरह से आपके कर्म भी होंगे या फिर जिस तरह के आप काम करेंगे, उसी प्रकार का फल आपको ग्रह देंगे। अब बात करते हैं, सब से सौम्या व सुख देने वाले ग्रह चंद्र की। चंद्रमा जिनकी भी कुंडली में पीड़ित अवस्था में है, उन्हें जीवन में सुख की कमी रहती है। पैसे की द्रव्यता और सुख-साधनों में परेशानी आती ही रहती है। ऐसे लोगों को मानसिक शांति भी प्राप्त नहीं होती। ऐसे में इसकी स्थिति को शुभ व मजबूत करना बेहद जरूरी हो जाता है जैसे की बात चल रही है कर्मों और दान पुण्य की तो ग्रहों की स्थिति आपके कर्मों के अनुसार बदली भी जा सकती है। यदि आप चंद्रमा मजबूत व शुभ करना चाहते हैं तो खास तौर पर बुजुर्ग महिलाएं, माता समान महिलाएं अथवा विधवा स्त्रियों का खास मान-सम्मान, आदर-सत्कार, सहायता और उन्हें यथाशक्ति दान देते रहें। सबसे अधिक फल विधवा और असहाय स्त्रियों को दान देने व उनकी सहायता करने से प्राप्त होता है।

Significance of Daan: धन की अगर बहुत ज्यादा किल्लत चल रही हो तो किसी विधवा बूढ़ी स्त्री को चप्पलें या फिर सफेद वस्त्र दान में दें। धन की समस्या कुछ ही दिनों में दूर भाग जाएगी।

विधवा स्त्रियों को अनार रस वाले फल व सफेद मिठाई दान करने पर घर में सुख-समृद्धि व ऐश्वर्या की अच्छी स्थिति बनी रहती है। 

प्रतिदिन विधवा स्त्रियों के पांव हाथ लगाने से अच्छे भाग्य की प्राप्ति होती है, जिन लोगों के काम बार-बार बिगड़ रहे हों या जल्दी नहीं बनते हो उन्हें विधवा स्त्रियों के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए।

विधवा स्त्रियों को साबुन व तेल भेंट करने से या दान देने से ऐसे लोगों में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा हावी नहीं होती। उनके घर में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है। 

सबसे अधिक प्रभावशाली होता है मन का भाव। कभी भी किसी असहाय विधवा स्त्री के बुरे समय का परिहास न करें और न ही उसके मजबूरी का लाभ उठाएं। अच्छे सच्चे मन से की गई सहायता आपको जन्म-जन्मांतर के सुख का भागी बनाएगी।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Niyati Bhandari

Advertising