Kundli Tv- क्या आपको पता है कि आपने सही चूड़ियां पहन रखी हैं ?

Wednesday, Dec 05, 2018 - 11:56 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
महिलाओं के 16 श्रृंगार में चूड़ियां महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। हिंदू धर्म में ये सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं। तभी तो हर सुहागन इसे अपनी कलाई में सजा कर रखती है। बॉलीवुड की बात करें तो बैंगल्स से रिलेटिड इतने गाने बने हैं की वो लाखों लोगों का दिल लूट ले जाते हैं। क्या आप जानते हैं महिलाओं के श्रृंगार का ये अंग न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक लाभ भी देता है। खनकती कांच की चूड़ियां महिलाओं की खूबसूरती में तो चार चांद लगाती ही हैं साथ ही घर के माहौल को भी सकारात्मक करती हैं।

आयुर्वेद में कहा गया है कि सोने और चांदी की चूड़ियां जब महिलाएं पहनती हैं तो इन धातुओं के तत्व से शरीर को बल मिलता है। जिससे उनकी इम्यूनिटी पावर तो बढ़ती ही है और साथ ही बहुत सारे रोगों से भी बचाव रहता है।

वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली के लिए लाल और हरे रंग की चूड़ियां पहनी जाती हैं। सास और बहू एक-दूसरे को इन रंगों की बैंगल्स गिफ्ट करती हैं तो उनका सुहाग तो अटल रहता ही है साथ ही उनमें प्रेम भी बना रहता है। किसी सुहागन महिला को लाल रंग की चूड़ियां गिफ्ट करने से खुद के सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। ज्योतिष विद्वान कहते हैं कि महिलाओं को अपनी राशि के अनुसार चूड़ियां पहननी चाहिए। इससे पति की उम्र लंबी होती है। तो आइए जानते हैं कि किस राशि की औरतों को कौन से रगं की चूड़ियां पहननी चाहिए।

मेष- सफ़ेद

वृष- भूरे या गोल्डन

मिथुन- गुलाबी या फिरोज़ी

कर्क- पीला 

सिंह- आसमानी या हरा रंग 

कन्या- लाल

तुला- काला 

वृश्चिक- मैरून

धनु- गुलाबी या पीला

मकर- नारंगी 

कुंभ- सफ़ेद या गोल्डन

मीन- लाल या भूरे रंग
जानें, घर में आंवला लगाना चाहिए या नहीं ?(video)

 

Niyati Bhandari

Advertising