क्या आपके घर में भी यहां पड़ा है इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा सामान ?

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 11:49 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कहते हैं कि अगर वास्तु दोष का प्रभाव घर पर पड़ने लगे तो घर और परिवार वालों पर इसका असर देखने को मिलता है। कई बार हम वास्तु दोष को दूर करने के लिए बहुत सारे वास्तु टिप्स को अपना लेते हैं। लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने के पीछे की वजह यही होती है कि घर-परिवार से नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो सके और परिवार में खुशहाली आ सके। वास्तु शास्त्र का संबंध हर दिशा और कोण से संबंधित होता है और इनसे जुड़े कुछ खास नियम और उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। आज हम आपको वास्तु से जुड़ी दिशाओं के बारे में बताएंगे। कहते हैं कि अगर व्यक्ति दिशा से जुड़े वास्तु नियमों को अपनाता है तो उसकी लाइफ में चल रही परेशानियां कम हो सकती है। तो आइए जानते हैं उन दिशाओं के बारे में-
PunjabKesari, kundli tv, computer image
हम बात करेंगे ईशान कोण से संबंधित कुछ खास नियमों के बारे में। वास्तु के अनुसार ईशान कोण उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा होती है। कुछ लोगों का कहना है कि ये दिशा शिक्षा से जुड़ी होती है क्योंकि ये दिशा गुरु बृहस्पति की मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा में किसी भी तरह का विद्युतीय सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र का मानना हे कि इस दिशा में विद्युतीय सामान रखने से घर के बड़े-बुजुर्गों के सेहत पर असर पड़ सकता है। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान को रखने के लिए उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा को ही सबसे सही माना जाता है। 
PunjabKesari, kundli tv
वास्तु शास्त्र में बिजली का संबंध राहु से और मशीनरी चीजों को शनि से जोड़ा गया है तो ऐसे में शनि-राहु का एक स्थान पर होना अशुभ माना जाता है। 
PunjabKesari, kundli tv, salt image
हर घर में ये देखने को मिलता है कि जब कोई स्त्री घर की रसोई में काम करती है तो वह नमक का इस्तेमाल करके उसका डब्बा खुला ही छोड़ देती है और इसे वास्तु की दृष्टि से गलत माना गया है। ऐसा माना जाता है कि खुले डब्बे में से इस्तेमाल की गई चीज़ हमारे भोजन में प्रयोग होने पर हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए हर चीज़ को इस्तेमाल हो जाने पर अच्छे से बंद करके रखना चाहिए। 
किस दिन मायके से ससुराल नहीं जाना चाहिए ?(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News