Kundli Tv- Good Luck के लिए एक महीने तक करें ये काम

Friday, Jun 15, 2018 - 05:21 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
आज 15 जून शुक्रवार को संक्रांति के साथ आषाढ़ का महीना आरंभ हो गया है। हिंदू पंचांग की मानें तो आषाढ़ चौथा महीना है। इसे संधिकाल का महीना कहना गलत न होगा क्योंकि इसी मास से गर्मी का समापन होने लगता है और वर्षा ऋतु आरंभ होती है। रोगों का संक्रमण भी बढ़ जाता है, वातावरण में नमी आने लगती है। ज्योतिष के अनुसार यह कामनापूर्ति का महीना है। इस महीने में कुछ उपाय कर लिए जाएं तो हर तरह के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। 


मेष- पितरों का पूजन करें।


वृषभ- कंजक पूजन करने के बाद उनका आशीष लें।


मिथुन- रविवार गुड़ का दान करें। संभव हो तो गाय को खिलाएं।


कर्क- सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने के बाद उन पर गेहूं अर्पित करें।


सिंह- अपने ललाट पर केसरिया रंग का तिलक लगाएं।


कन्या- सुबह 8 बजे से पहले सूर्य मंत्र का जाप करें।


तुला- सूर्य नारायण को शुद्ध जल से अर्घ्य दें।


वृश्चिक- भगवान शिव का पूजन करना शुभ फल देगा। हर रोज़ गुड़ का भोग लगाएं।


धनु- तांबे के लोटे में शुद्ध जल और कुमकुम मिलाकर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

मकर- एक महीने तक रविवार के दिन बैल को गेहूं और गुड़ खिलाएं।


कुम्भ- इस माह के किसी भी रविवार तांबे का दान करें।


मीन- अपनी सामर्थ्य के अनुसार गेहूं का दान करें।

जानें, सांप की जीभ के दो डंकों का राज़ (देखें VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising