Kundli Tv-अमावस्या पर किया गया ये एक काम करेगा हर WISH पूरी

Monday, Oct 08, 2018 - 12:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
आज सोमवार दिनांक 08.10.18 को आश्विन कृष्ण अमावस्या पर सर्वपितृ श्राद्ध मनाया जाएगा। आश्विन कृष्ण अमावस्या विशेष काल है, जिसमें पितृगणों के लिए श्राद्ध तर्पण व पिंडदान किया जाता है। इसे पितृविसर्जनी व सर्वपितृ अमावस्या या महालय विसर्जन कहते हैं। सर्वपितृ अमावस्या पितृगणों को विदा करने का अंतिम दिन है। 16 दिन तक पितृगण घर में विराजते हैं और हम उनकी सेवा करते हैं। 'सर्वपितृ अमावस्या' के दिन सभी भूले-बिसरे पितरों का श्राद्ध कर उनसे आशीर्वाद की कामना की जाती है। पूर्णा संज्ञक अमावस्या तिथि के स्वामी पितृगण हैं। इस दिन मदिरापान व मैथुन करना वर्जित है। इस श्राद्ध में विष्णु के हंस स्वरूप का पूजन कर गीता के षोडश अध्याय का पाठ करते हैं। शास्त्रनुसार अमावस्या श्राद्ध कर्म करने से श्राद्धकर्ता की हर मनोकामना पूरी होती है।

श्राद्ध विधि: घर की दक्षिण दिशा में दक्षिणमुखी होकर सफ़ेद कपड़ा बिछाकर पितृयंत्र, चित्र व हंस अवतार का चित्र स्थापित करें। जनेऊ राइट कंधे से लेकर लेफ्ट की तरफ करें। तिल के तेल का दीप व सुगंधित धूप करें। चंदन, फूल व तिल चढ़ाएं। भोग में पूड़ी, मिश्रित सब्जी, पूड़ी व साबूदाने की खीर का भोग लगाएं। लौंग व मिश्री चढ़ाएं। हंस अवतार का स्मरण करते हुए तुलसी पत्र चढ़ाएं व भागवत गीता के षोडश अध्याय का पाठ करें। पितृ के निमित इस मंत्र का जाप करें। श्राद्ध में चढ़े भोग में से पहले काली गाय, कौए, काले कुत्ते व जलचर के लिए ग्रास अलग से निकालकर उन्हें खिलाएं व ब्राह्मणों को भोजन करवाकर दक्षिणा दें।

स्पेशल मंत्र: ॐ परमहंसाय विद्महे महाहंसाय धीमहि। तन्नो हंस: प्रचोदयात्।
श्राद्ध महूर्त: दिन 11:45 से दिन 15:37 तक।

सर्व मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए: हंस अवतार के चित्र पर चढ़े नवधान पितृ पर चढ़ाकर पक्षियों को डालें।

गुड हेल्थ के लिए: हंस अवतार के चित्र पर जौ की खीर चढ़ाएं। 

गुडलक के लिए: हंस अवतार के चित्र पर चंदन चढ़ाएं। 

विवाद टालने के लिए: हंस अवतार के चित्र पर 16 सफ़ेद फूल चढ़ाएं।  

नुकसान से बचने के लिए: हंस अवतार के चित्र पर 12 काजू चढ़ाकर दान करें।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: हंस अवतार के चित्र पर चढ़ा दूध गरीब बच्चे को दान करें। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: नोटबुक पर चंदन से "परमहंस" लिखें। 

बिज़नेस में सफलता के लिए: हंस अवतार के चित्र पर चढ़ा यज्ञोपवीत जल प्रवाह करें।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: पूजा घर में बैठकर ॐ सोऽहं ॐ का मंत्र जाप करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: हंस अवतार के चित्र पर इत्र चढ़ाकर यूज़ करें। 

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: हंस अवतार के चित्र पर 16 मुखी गौघृत का दीपक करें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
ये काम अगर पितृपक्ष पर कर लिया तो छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा  (देखें Video)

Niyati Bhandari

Advertising