गाय से जुड़े ये उपाय दूर कर सकते हैं आपकी हर परेशानी

Tuesday, May 21, 2019 - 03:38 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ये बात तो सब जानते ही हैं कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जो लोग हिंदू धर्म से जुड़े हुए हैं, वह हर रोज़ गाय की सेवा करते हैं और उसे पूजते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया गया है कि गाय के अंदर 33 कोटि के देवी-देवता वास करते हैं। गाय माता अन्नपूर्णा और कामधेनु है, अगर व्यक्ति गाय की सेवा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसा माना गया है कि गाय के गोबर में मां लक्ष्मी का वास होता है। गौ माता की सेवा करने वाले को सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साथ उसके जीवन में चल रही परेशानियों का हल भी निकलता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे गाय से जुड़े कुछ उपायों को करने से आपके सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं। 

अगर व्यक्ति गाय की सेवा और इनकी पूजा-अर्चना करता है तो उसके ऊपर आने वाली सभी प्रकार की मुसीबतें दूर होती हैं, गौ माता व्यक्ति की सभी परेशानियां समाप्त करती हैं। 

गाय से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप....(VIDEO)

कहते हैं कि मकान या दुकान में गोबर से बने उपले जलाने से वहां का वातावरण शुद्ध होता है और साथ ही नकरात्मक ऊर्जा समाप्त होती है व सकरात्मकता का संचार होता है।

गाय माता का दूध अमृत के समान माना गया है। गाय माता के दूध में सभी गुण तत्व मौजूद होते हैं, जो बहुत सी बीमारियों को दूर करने की क्षमता रखते हैं, गाय माता के दूध, घी, मक्खन, दही, गोबर, गोमूत्र से बने पंचगव्य कई बीमारियों का इलाज है अगर इसका सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

आख़िर पहली रोटी गाय को ही क्यों ! (VIDEO)

हर रोज़ गौशाल जा कर गाय की पीठ यानि कि कूबड़ पर हाथ फैरने से व्यक्ति की मानसिक कमजोरी दूर होती है और ब्लड प्रैशर की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अगर गौ माता को घर में रखा जाए और पूरी तरह से उसकी सेवा की जाए तो व्यक्ति का सारा जीवन शांतिमय बीतता है और साथ ही वह अकाल मृत्यु से निजात पाता है।

अगर आप गाय माता की सेवा तन, मन और धन से करते हैं तो इससे आपको लोक धाम में वास मिलता है। गाय की सेवा करने वाले लोगों के ऊपर सभी देवी-देवताओं की कृपा दृष्टि बनी रहती है। 

Lata

Advertising