जानें कौन से काम गुरुवार को करने चाहिए और कौन से नहीं !

Wednesday, Dec 26, 2018 - 05:07 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
वैसे तो भगवान के बनाए हर दिन, वार, महीने और तिथि का अपना-अपना महत्व होता है। क्या आप जानते हैं बृहस्पतिवार कुदरती रूप से शुभ होता है। कहते हैं इस दिन जो लोग अच्छे काम करते हैं, उसका कई गुणा अधिक शुभ फल प्राप्त होता है। इस रोज़ बुरे काम नहीं करने चाहिए। इसे धर्म का दिन भी माना जाता है। तभी तो इस दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन ऐसे कामों को करने से बचना चाहिए, जिससे शरीर या घर में हल्कापन आए। इससे गुरु ग्रह की अशुभता भी बढ़ती है।

सभी ग्रहों में अधिक बलशाली एवं बहुत शुभ माने जाने वाले, कोमल स्वभाव के बृहस्पति, सम्पत्ति एवं ज्ञान के देवता हैं और मानवता के हितैषी माने जाते हैं। इन्हें देवताओं के गुरु अर्थात देव-गुरु के नाम से भी पुकारा जाता है। बृहस्पति से धन, लक्ष्मी, न्याय, संतान, पुत्र, धर्म-कर्म के अतिरिक्त इस और परलोक सुख तथा दर्शन अध्यात्म विज्ञान और शिक्षा का विचार भी किया जाता है। कमजोर बृहस्पति से व्यक्ति मंदबुद्धि, चिंता में रहने वाला, गृहस्थ जीवन में दुखी, संतान रहित और अस्वस्थ बनता है। इसके कुप्रभाव को रोकने के लिए पुखराज धारण करना हितकर होता है और ये काम करने चाहिए।

हल्दी लगाकर नहाएं।

मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

पीले कपड़े पहनें।

पीला पर्स रखने से धन बढ़ता है।

इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।

जमीन-जायदाद से संबंधित काम किए जा सकते हैं।

घर में पीली चने की दाल बनाएं।

बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद घर से निकलें।

न करें ये काम पूजा-पाठ से संबंधित सामान नहीं खरीदना चाहिए।

नुकीली चीज़े जैसे चाकू, कैंची, बर्तन आदि न खरीदें।

नाखून नहीं काटने चाहिए।

घर में भारी वजन वाले काम न करें।

बाल नहीं धोने चाहिए।

धन का लेन-देन न करें।

कपड़े नहीं धोने चाहिए।
सुंदरता पाने के लिए ये दिन है बेहद खास(Video)

Niyati Bhandari

Advertising