आज झाड़ू से किया ये उपाय पैसों की बर्बादी से बचाए

Thursday, Jun 20, 2019 - 04:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखआ (VIDEO)
शास्त्रों में बताया गया है कि किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले सही समय और सही दिन निर्धारित होना बहुत जरूरी होता है। ठीक उसी तरह ऐसा माना गया है कि गुरुवार के दिन शुभ कामों की शुरुआत के लिए सही होता है। क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का दिन होता है। कहते हैं उनकी पूजा करने से घर-परिवार में खुशियां बनी रहती है और इसके साथ ही धन की भी कोई कमी नहीं रहती है। 

घर में यहां रखा dustbin देता है मुसीबतों को दावत (VIDEO)

आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उन उपायों के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आपके जीवन में भी धन संबंधी कोई समस्या हो तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताएंगे, जिनसे आपको सारी मुश्किलें हल हो जाएंगी। इन उपायों को करने से भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। 

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी पूजन करने से दोनों की कृपा मिलती है। क्योंकि ये बात तो सब जानते ही हैं कि माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। इसलिए धन से संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए उनका पूजा करना अनिवार्य है। गुरुवार के दिन दोनों की अष्ट धातु की मूर्ति स्थापित करके पूजा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है, इसके साथ ही आप गुरुवार के दिन नई झाड़ू खरीद कर अपने घर में साफ सफाई करें, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है।

अचानक घर में बच्चा लगाने लगे झाड़ू तो होगा ऐसा (VIDEO)


झाड़ू को रखें इस जगह, महालक्ष्मी बरसाएंगी कृपा (VIDEO)

वहीं अगर आप गुरुवार के दिन किसी मंदिर में नई झाड़ू दान करते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। आपके जीवन में धन संबंधित परेशानियां चल रही है तो आप इस स्थिति में गुरुवार के दिन नई झाड़ू खरीद कर अपने घर में लाएं, इससे आपके धन में बढ़ोतरी होगी। परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने घर में झाड़ू को किसी कोने में छुपा कर रखें, झाड़ू पर किसी की नज़र नहीं पड़नी चाहिए।

अगर आप गुरुवार के दिन किसी नई झाड़ू से घर की साफ सफाई करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और आपके घर से दरिद्रता दूर होती है। 

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आप गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण को तीन नई झाड़ू दान दीजिए, इससे पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होती है। 

अगर आप पैसा कमाने के बावजूद भी धन का संचय नहीं कर पा रहे हैं, आपके पास पैसा आता है परंतु टिकता नहीं है तो आप इस स्थिति में गुरुवार के दिन नई झाड़ू को लाल कपड़े में लपेटकर घर के किसी कोने में छुपा दीजिए, इससे धन में वृद्धि होती है और धन की बर्बादी बंद हो जाती है।

Lata

Advertising