Kundli Tv- राशि के अनुसार रखें अपने पर्स में फोटो, LUCK का मिलेगा साथ

Tuesday, Dec 04, 2018 - 01:27 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोगों को अपने पर्स में कुछ चीज़ें रखने की आदत होती है। जिसमें से बहुत से लोग अपने माता-पिता कि तस्वीर रखते हैं तो काफी लोग देवी-देवताओं के तस्वीर रखते हैं। इनमें से कुछ एेसे भी होते हैं जो अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस की फोटो रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी तस्वीर रखना आपके लिए अच्छी है और क्या एक तस्वीर रखने से आपका भला हो सकता है। अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे कि आपको अपनी राशि के मुताबिक अपने पर्स में क्या रखना चाहिए।

मेष: मेष राशि वाले लोगों को पर्स में उगते हुए सूर्य की तस्वीर रखने के लिए कहा गया है।

वृष: इस राशि के जातकों को पर्स में भगवान शिव की तस्वीर रखनी चाहिए।

मिथुन: ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि वालों को पर्स में अपने माता-पिता की तस्वीर रखनी चाहिए।

कर्क: कहा जाता है इन राशि वालों के लिए पर्स में फूलों की तस्वीर रखना बेहद शुभ होता है।

सिंह: ज्योतिष में कहा गया है सिंह वालों को अपने पर्स में भगवान कृष्ण की तस्वीर रखनी चाहिए।

कन्या: इस राशि वालों को अपने पर्स में बहते हुए पानी की तस्वीर रखनी चाहिए।

तुला: इनके लिए पर्स में राधा-कृष्ण की तस्वीर रखने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक: इन लोगों को अपने पर्स में शिव परिवार की तस्वीर रखने के लिए कहा जाता है।

धनु: माना जाता है कि इनको पर्स में लक्ष्मी जी की तस्वीर रखनी चाहिए।

मकर: ज्योतिषियों के अनुसार मकर राशि वालों को अपने पर्स में पति-पत्नी की तस्वीर रखनी चाहिए।

कुंभ: इस राशि के जातकों को अपने पर्स में अपने गुरु की तस्वीर रखना चाहिए। एेसा कहा जाता है कि एेसा करने से उनके गुरु की सलाह दी गई है।

मीन: मीन राशि के लोगों को पर्स में चंद्रमा की तस्वीर रखनी चाहिए। 
किसके लिए रखा जाता है भौम प्रदोष ?(Video)

Jyoti

Advertising