श्रावण के मंगलवार को करें राशि अनुसार भगवान शिव का पूजन, मिलेगा अत्यंत शुभ लाभ

Monday, Aug 05, 2019 - 05:16 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
सावन का पूरा महीना ही अपने आप में खास महत्व रखता है। इसके साथ ही सावन सोमवार के व्रत हर कोई रखता है और श्रावण के हर सोमवार भी खास होता है। उसी तरह सावन का हर दिन बहुत ही खास होता है। कहते हैं कि सावन मंगलावर के दिन भगवान शिव की पूजा व अभिषेक करने से व्यक्ति को मनचाहा वर मिलता है। आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार भगवान शिव के अभिषेक के बारे में बताएंगे, जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

मेष 
शहद व गन्ने का रस से अभिषेक करें।

वृष 
कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें।

मिथुन 
लाल फूल, बिल्वपत्र और फलों के रस से शिवजी का अभिषेक करें।

कर्क 
कच्चे दूध और मक्खन से शिव का अभिषेक करें।

सिंह 
शहद और गुड़ से शिवजी का अभिषेक करें।

कन्या 
गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।

तुला 
धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें।

वृश्चिक
लाल फूल और शहद से अभिषेक करें।

धनु 
देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का अभिषेक करें।

मकर
तिल और सरसों के तेल से अभिषेक करें।

कुंभ 
कच्चा दूध, दही और नीले पुष्प से पूजन अभिषेक करें।

मीन 
गन्ने का रस, शहद, बादाम, बिल्वपत्र, पीले फल से पूजन अभिषेक करें।

Lata

Advertising