सोमवार के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, मिलेगा धन अपार

Monday, Jul 01, 2019 - 10:25 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है, वहीं सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा का दिन माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन जो कोई भी सच्चे मन से भगवान की आराधना करता है तो भोलेनाथ उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। भगवान शिव ज्ञान, विवेक, तप के रूप में शक्ति, संकल्प और पुरुषार्थ की प्रेरणा देते हैं। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति अपने घर से दरिद्रता को दूर करना चाहता है तो आज यानि सोमवार के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप अगर कर ले तो उसकी गरीबी दूर हो सकती है। आज हम आपको अपार धन पाने के लिए उन शिव मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिनका जाप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।  

मंत्र-
मन्दारमालाङ्कुलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।
दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।
श्री अखण्डानन्दबोधाय शोकसन्तापहा​रिणे।
सच्चिदानन्दस्वरूपाय शंकराय नमो नम:॥

प्रात: नित्यकर्म से निवृत होकर स्नान कर आदिनाथ भगवान शंकर के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल चढ़ाएं।

उसके बाद शिवजी को खासतौर पर सफेद चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल चढ़ाएं और अपनी मनोकामना उनके आगे रखें। 

रुद्राक्ष की माला पर 108 बार मंत्र जाप करें और उसके बाद भगवान शिव जी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें। प्रसाद सबसे पहले गुरुजनों, बुजुर्गों और परिवार को बांटे, उसके बाद खुद ग्रहण करें।

Lata

Advertising