Kundli Tv- मलमास में करें सिर्फ इस मंत्र का जाप फिर देंखे कमाल

Monday, Dec 17, 2018 - 01:36 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
16 दिसबंर से खरमास यानि मलमास का महीना शुरू हो गया है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन से शुरू होकर पूरे 1 महीने तक शुभ कामों पर रोक लग जाती है। बता दें कि इस बार 16 दिसंबर 2018 से शुरू होकर 14 जनवरी 2019 तक चलेगा। ज्योतिष की मान्यता के मुताबिक खरमास तब शुरू होता है, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तो उस अवधि को खरमास या मलमास कहा जाता है।

इसके बारे में कहा जाता है कि इस महीने में कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है लेकिन कई ऐसे धार्मिक कार्य भी हैं जिन्हें करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। इस महीने के बारे में विष्णु पुराण में कहा गया है कि यह मास भगवान श्री विष्णु जी को परम प्रिय है। इसलिए जो भी मनुष्य इस खरमास में भगवान श्री विष्णु और श्रीकृष्ण दोनों के कुछ मंत्रों का जाप करें तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है।

हिंदू धर्म के शास्त्रों में भगवान विष्णु और श्री कृष्ण दोनों के समर्पित इस एक मंत्र को बहुत पवित्र माना गया है। इस मंत्र में दो परंपराएं हैं- एक तांत्रिक और दूसरी पौराणिक। तांत्रिक पंरपराओं में ऋषि प्रजापति आते हैं और पौराणिक पंरपरा में देवर्षि नारद जी आते हैं और इन दोनों ने ही इस मंत्र को सर्वोच्च विष्णु मंत्र बताया हैं।

ज्योतिषियों का कहना है कि बारह वैष्णव मंत्रों में यह मंत्र प्रमुख है। इस मंत्र को मुक्ति का मंत्र भी गया है। इस मंत्र का वर्णन और महत्व श्री विष्णु पुराण में विस्तार से मिलता है।

ज्योतिष के अनुसार खरमास में प्रतिदिन गंगाजल मिले जल से स्नान करने के बाद सुबह भगवान विष्णु के प्रिय इस मंत्र का जप तुलसी की माला से एक माह तक रोज ब्राह्ममुहुर्त में करें। इससे भौतिक, अध्यात्मिक और अनेक मनोकामनाओं की पूर्ति स्वतः ही हो जाती हैं।

मंत्र- ।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: ।।
क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बचा पाएगी सरकार ?(video)

Jyoti

Advertising