इन मंत्रों के जाप से आपको भी मिल सकता है राजयोग

Monday, May 20, 2019 - 05:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
कहते हैं भगवान का नाम लेने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है। क्योंकि सुबह के टाइम आस-पास का वातावरण शुद्ध होता है और साथ ही व्यक्ति को सकरात्मक ऊर्जा का आभास होता है। वैसे भी कहा गया है कि प्रात काल के समय किया गया जाप ही फलदायी होता है, क्योंकि इस समय मन में कोई भी गलत भाव पैदा नहीं होता है। सभी देवी-देवताओं में से सूर्य और चंद्रमा ही ऐसे देवता हैं, जिन्हें हम प्रत्यक्ष देखते हैं और उनका पूजन करते हैं। इसका उल्लेख हमारे शास्त्रों में भी किया गया है। शास्त्रों के मुताबिक, अगर हम सबुह-सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ भगवान भास्कर को अर्ध्य देते हैं, तो जीवन में कभी भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है।

ऐसी मान्यता है कि अर्ध्य देने का साथ-साथ जो लोग भगवान भास्कर के लिए हर दिन सुबह में नीचे दिए गए मंत्र का जाप करते हैं, उन्हें राजयोग की प्राप्ति होती है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं करेंगे तो इसका कोई फायदा भी नहीं होगा। अर्ध्य देने से पहले सूर्य को प्रणाम करें फिर इस मंत्र का जाप करें। 

मंत्र-
कनकवर्णमहातेजं रत्नमालाविभूषितम्।
प्रातः काले रवि दर्शनं सर्व पाप विमोचनम्।।

इसके बाद अपने माता-पिता को प्रणाम करके उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें। कहते हैं कि माता-पिता की लम्बी आयु के लिए हर रोज़ सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए। 

सूर्य ग्रह की शांति के लिए बिल्व पत्र की जड़ को रविवार को गुलाबी धागे से पीली धातु के कवर में धारण करें। 

घर की पूर्व दिशा में किसी प्रकार का वास्तुदोष नहीं होना चाहिए। उसे हमेशा साफ और सुंदर बनाएं रखें। 

शास्त्रों के अनुसार रोज़ बंदर और गाय को भोजन कराएं। या फिर गुड़ का दान अवश्य ही करें। 

Lata

Advertising