इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप दिला सकता है आपको अपार धन-दौलत

Thursday, Jan 31, 2019 - 04:25 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
माघ मास की एकादशी को षटतिला एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजा किया जाता है। क्योंकि आज गुरूवार है इसलिए इस व्रत की महिमा और भी बढ़ जाती है। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपको इस खास दिन भगवान विष्णु से भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो, जिससे आपकी लाइफ में चल रही हर मुश्किल आसान हो जाए और जीवन में केवल सफलता और खुशियां प्राप्त हो तो आगे हमारे द्वारा बताए जाने वाले काम करना बिल्कुल भी न भूलें। क्योंकि ज्योतिष का मानना है कि अगर आज आप ये एक काम कर लेंगे तो आपका जीवन एक नए ही पड़ाव पर पहुंच जाएगा।

ज्योतिष का मानना है कि इस दिन यानि षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इतना तो सबको पता ही होगा। लेकिन इसके साथ इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करने से विष्णु जी को बहुत आसानी से खुश किया जा सकता है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन लक्ष्मी नारायण की विधि-विधान से पूजा न कर पाए तो उसे केवल इन मंत्रो के जाप से संपूर्ण पूजा का फल प्राप्त हो सकता है। तो आइए जानें कौन से वो शक्तिशाली मंत्र-

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

आप भी पूजा में काले कपड़े पहनकर जाते हैं तो.....(video)
 

Jyoti

Advertising