गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय, नौकरी अौर विवाह संबंधी परेशानी होगी दूर

Saturday, Jan 28, 2017 - 01:16 PM (IST)

माघ मास में पड़ने वाले भगवती आराधना के नौ दिनों को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। ये  नवरात्रि 28 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेंगे। तंत्र शास्त्र में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को श्रद्धा से करने पर मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्रि पर इन उपायों को करने से व्यक्ति की नौकरी अौर विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। 

 

इंटरव्यू में सफलता
नवरात्रि के किसी भी दिन प्रात: शीघ्र उठकर स्नादि कार्यों से निवृत होकर मां दुर्गा के सामने पीले वस्त्र पर 108 दानों वाली स्फटिक की माला रखें अौर इस पर केसर व इत्र का छिड़काव कर उसका पूजन करें। उसके बाद ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा। मंत्र का 31 बार जाप करें। 11 दिन तक इसी प्रकार करने से माला सिद्ध हो जाएगी। उसके बाद जब भी इंटरव्यू में जाएं तो इस माला को पहनकर जाएं। इससे इंटरव्यू में सफलता की संभावना बढ़ सकती है। 

 

मन चाहे जीवन साथी की प्राप्ति 
नवरात्रि के दौरान शिवालय जाकर भोलेनाथ, माता पार्वती पर जल व दूध अर्पित करें। उसके बाद मौली से उन दोनों का गठबंधन करें। वहां बैठकर लाल चंदन की माला से दिव्य मंत्र का 108 बार जाप करें। 

 

हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।

 

शीघ्र विवाह
नवरात्रि में शिव-पार्वती का एक चित्रपट मंदिर में रखें। नीचे लिखे मंत्र का 3, 5 या 10 माला जाप करें। जाप करने के बाद भोलेनाथ से विवाह में आ रही परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। 

 

ऊँ शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,
पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।

Advertising