आज से 2 जुलाई तक करें ये काम, जीवन में सुख-समृद्धि की होगी भरमार

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 10:57 AM (IST)

24 जून से गुप्त नवरात्र का आरंभ हो गया है, जो 2 जुलाई तक चलेंगे। शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में तंत्र साधना, वन देवी पूजा, भैरव पूजा, योगिनी पूजा, कुब्जिका पूजा, यक्षिणी पूजा, तारा पूजा और त्रिपुर भैरवी पूजा करनी चाहिए। देवी पुराण के अनुसार माता को हर नवरात्रे पर विशेष भोग लगाएं। उसके बाद गरीबों में भी दान करें। इससे व्यक्ति पर मांता की कृपा बनी रहती है अौर उसकी हर मनोकामना पूर्ण होकर सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। 

25 जून रविवार को माता की पूजा-अर्चना के बाद घी का भोग लगाएं अौर उसका दान भी करें। ऐसा करने से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त आज के ही दिन माता को शक्कर का भोग लगाने से उम्र में बढ़ौत्तरी होती है। 

26 जून सोमवार को माता को दूध अर्पित करें। इससे व्यक्ति को सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिल जाएगी। 

27 जून मंगलवार को माता के मालपुए का भोग लगाने से सभी समस्याअों का अंत होता है। 

28 जून बुधवार के दिन माता को केले का भोग लगाएं। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। 

29 जून बृहस्पतिवार को मां दुर्गा को शहद का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। 

30 जून शुक्रवार के दिन माता को गुड़ से बनी हुई चीजों का भोग लगाने तथा दान करने से दरिद्रता का नाश होता है। 

1 जुलाई शनिवार के दिन मां दुर्गा को नारियल का भोग लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

2 जुलाई रविवार को माता को विभिन्न प्रकार के अन्न का भोग लगाएं। ऐसा करने से इंसान को जीवन का हर सुख मिलता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News