शुक्रवार को किसी से भी न करें झगड़ा, नहीं तो देवी लक्ष्मी आप से हो जाएंगी नाराज़

Friday, Aug 14, 2020 - 05:59 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म से जुड़े शास्त्रों में न केवल समस्त देवी-देवताओं के बारे में लिखा है बल्कि इसमें इनसे जुड़ी और भी कई बातें बताई है। जिन बातों को अपनाने वाले व्यक्ति का जीवन अच्छा और बेहतर हो सकता है। आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको देवी लक्ष्मी से संबंधित ऐसी ही बातें बताने वाले हैं जो आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि हम आपको किस देवी से जुड़ी बातें बताने वाले हैं। दरअसल हम बात करने वाले धन की देवी लक्ष्मी के बारे में। जी हां, वैभव लक्ष्मी, ऐश्वर्य की देवी आदि के नाम से प्रसिद्ध देवी मां से संबंधित शास्त्र में ऐसी बातें बताई गई हैं, जिसके बारे में जानना शायद हर उस व्यक्ति के लिए हैं जो अपने जीवन में देवी लक्ष्मी की कृपा चाहता है क्योंकि कहा जाता है जिस पर इनकी कृपा नहीं होती उनके जीवन में न तो धन होता और न है सुख-समृद्धि। 

धार्मिक शास्त्र आदि में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का माना गया है, जिस कारण इस दिन इनकी खास रूप से पूजा की जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस दिन केवल इनकी पूजा ही नहीं और भी ऐसी चीज़ें हैं जिन पर ध्यान देना अधिक अनिवार्य होता है। अगर नहीं तो चलिए हम बताते हैं कि आपके लिए इस दिन किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है-

आज कल बहुत जल्दी क्रोधित हो जाते हैं, जिससे कई बार झगड़े की स्थिति बन जाती हैं। ऐसे में कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन झगड़ा नहीं करना चाहिए। न ही किसी से अपशब्द बोलने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। साथ ही साथ पैसे का अपव्यय बढ़ जाता है, और घर में दरिद्रता का वास होता है।

पैसा, एक ऐसी ज़रूरत है, जिसकी ज़रूरत है जो किसी को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में इस ज़रूरत को पूरा करने के लिए लोग कर्ज़ लेने का विचार बनाते हैं। ताकि अपने साथ अपने परिवार की आवश्यकताओं को भी पूरा कर पाएं। मगर कर्ज़ देने वाला ये नहीं समझ पाता कि किस दिन कर्ज़ लेना चाहिए। तो आपको बता दें कभी भी शुक्रवार के दिन कर्ज़ नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता कि इस दिन दिया हुआ धन कभी वापिस नहीं आता। इसके अलावा इस दिन पैसे देने से रिश्तों में कड़वाहट आती है।  

इसके अलावा बता दें शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का स्वामी माना गया है। तो वहीं चीनी का संबंध शुक्र ग्रह एवं चंद्रमा दोनों से होता है। इसलिए शुक्रवार को किसी को भी चीनी नहीं देनी चाहिए। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह कमज़ोर होता है। जिस कारण जीवन की सुख समृद्धि तथा सुविधाओं में कमी आती है। 

Jyoti

Advertising