सोते समय सिर के पास रखा गया ये सामान, देता है बुरे वक्त को न्यौता

Wednesday, Mar 21, 2018 - 10:45 AM (IST)

शयन कक्ष का ज्योतिष और धार्मिक शास्त्रों में एक विशिष्ट स्थान है। उसमें रहने के भी कुछ नियम होते हैं और उनका पालन करने में ही भलाई है अन्यथा जाने-अनजाने आप दे देते हैं बुरे वक्त को न्यौता। कुछ लोगों को अपने तकिए के पास बहुत सारी चीजें रखकर सोने की आदत होती है लेकिन वास्तु शास्त्र में कई चीजों को खुद से दूर रखना चाहिए। यदि ऐसा किया जाए तो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रात को सोते समय कुछ चीजें सिर के पास रखने से व्यक्ति की सेहत, धन और संसारिक सुखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जानिए, कौन सी चीजों को सोते समय खुद से दूर रखना चाहिए। 


वास्तु के अनुसार रात को कभी भी पर्स सिर के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति हर समय धन से संबंधित चिंताअों से घिरा रहता है। 


किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक गैजेट को सिर के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे व्यक्ति को मानसिक तनाव होता है। 


सोते समय कोई भी डरावनी तस्वीर या शोपिस अपने तकिए के पास रखकर न सोएं। यदि ऐसा करते हैं तो व्यक्ति तनाव अौर नकारात्मक सोच से ग्रसित हो सकता है। 


तकिए के नीचे कोई अखबार या मैगजीन जैसी कोई पढ़ने की चीज न रखें। इन चीजों को सोते समय तकिए के नीचे रखने से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है। 


कभी भी जूते, चप्पल तकिए, बेड के पास या उसके नीचे नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सेहत अौर धन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यक्ति को बुरे सपने भी आते हैं। 


पानी को सिरहाने रखकर न सोएं इससे चन्द्रमा पीड़ित होता है तथा व्यक्ति को मनोरोग जैैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

 
सोने और चांदी से बने जेवरात सिरहाने रखकर न सोएं। इससे भाग्य कमजोर होता है।
 

नेल कटर, ब्लेड और कैंची इत्यादि सिरहाने रखकर न सोएं इससे पुरूषार्थ में कमी आती है तथा पौरूष शक्ति का नाश होता है।
 

लोहे के अतिरिक्त किसी अन्य धातु की चाबी रखने से चोरी की संभावना बढ़ जाती है।

Punjab Kesari

Advertising