कबूतरों को डालते हैं दाना तो हो जाएं सावधान!

Thursday, Jan 03, 2019 - 08:49 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


शांति का प्रतीक और पुराने समय का डाकिया कबूतर देखने में कितना मासूम और प्यारा होता है।  तभी तो लोग इसके लिए घर की छत पर दाना रखते हैं। क्या आप जानते हैं, कबूतरों को आपका दाना डालना दे सकता है घातक परिणाम। जी हां, इस विषय पर ज्योतिष विद्वानों का कहना है की वैसे तो नवग्रह में से शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है लेकिन वह कर्म के अनुसार फल देते हैं। उनके बाद आता है राहू, जो व्यक्ति की बुद्धि को अपने बस में कर लेता है और उसके सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। किन्हीं खास परिस्थितियों में तो मनुष्य पागल तक हो जाता है। राहु की खराब दशा व्यक्ति को पतन की ओर ले जाती है।

जब आप कबूतरों के लिए दाना डलते हैं तो बुध बलवान होता है। घर की छत राहू का प्रतिनिधित्व करती है। घर की छत पर कबूतरों के लिए दाना डालते हैं तो बुध और राहू का मिलन होता है। कुंडली में बुध और राहु एक घर में रहते हैं तो कबूतरों को दाना नहीं डालना चाहिए। कबूतर छत पर गंदगी फैलाते हैं यानि राहू को गंदा करते हैं। जिससे वह क्रोधित हो जाते हैं और बुरे परिणाम भोगने पड़ते हैं। 

यदि आपके पास कबूतरों को दाना डालने की कोई अन्य जगह नहीं है तो छत पर से जब कबूतर दाना खा कर चले जाएं तो छत पर अच्छी तरह झाड़ू-पोंछा लगाएं। जिससे राहू शुद्ध रहेगा और आपको हानि नहीं पंहुचाएगा।

विज्ञान के अनुसार भी घर की छत पर दाना नहीं डालना चाहिए क्योंकि कबूतरों के संपर्क में आने से एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। इससे फेफड़ों और अस्थमा की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है।

आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ 

Niyati Bhandari

Advertising