Kundli Tv- गलती से भी शाम को न करें ये काम वरना...

Thursday, Sep 27, 2018 - 12:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
धर्म शास्त्रों में एेसे बहुत सारे काम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। इसके विपरीत अगर कुछ बातों को अनदेखा किया जाए तो इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। यहां तक की माता-पिता के द्वारा किए गए गलत कामों का भुगतान बच्चों को करना पड़ता है। मनुसंह‌िता में ऐसे चार काम बताएं गए हैं जिन्हें शाम के समय करने की मनाही है। 

श्लोक
चत्वार‌खिलु  कार्याण‌ि संध्याकाले व‌िवर्जयेत्। 
आहारं मैथुनं न‌िद्रां स्वाध्यायन्च चतुर्थकम्।। 


इस श्लोक में बताया गया है कि सूर्यास्त के समय भोजन नहीं करना चाह‌िए। कहते हैं इससे अगले जन्म में पशु योनी में जन्म म‌िलता है।

इसमें यह भी कहा गया है कि शाम के समय नहीं सोना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है और देवी लक्ष्मी भी नाराज होती हैं।

सूर्यास्त द‌िन और रात का संध‌िकाल होता है यह ध्यान और साधना का समय होता है। इस समय स्‍त्री और पुरूष को प्रसंग से बचना चाह‌िए। इस समय गर्भधारण से उत्पन्न संतान को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शाम को वेद और शास्‍त्रों का अध्ययन नहीं करना चाह‌िए। इस समय ध्यान और साधना करना सही माना गया है।

शाम के समय क‌िसी को उधार नहीं देना चाह‌िए। कहते हैं इस समय किसी को धन देने से लक्ष्मी घर से चली जाती है।
श्राद्ध में करें ये ख़ास काम कभी नहीं छूएगी बीमारी (देखें Video)

Jyoti

Advertising