Kundli Tv- शनिवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीज़ों का दान

Friday, Nov 23, 2018 - 03:14 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
दान करने की परंपरा हज़ारों वर्ष से चल आ रही है। महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक कर्णवीर को तो महादानी कहा जाता था, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत दान किया था। यहां तक की मौत से रक्षा करने वाले अपने कवच-कुंडलों तक को जान कर दिया था। ये सब बताने से हमारे कहने का भाव ये है कि हमारी प्राचीन सभ्यता और मान्यताओं भी एक कारण है जिस वजह से आज भी लोग दान-पुण्य का काम करने में काफी आगे हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सप्ताह के हर दिन अलग-अलग दान करने की मान्यता है। कहा जाता है कि इससे देवी-देवता अति प्रसन्न होते हैं। आज हम जानेंगे कि शनिवार को किन चीज़ों का दान करना आप पर भारी पड़ सकता है। 

हिंदू धर्म में पीली चीजों का बहुत महत्व होता है, जिसका एक कारण भगवान विष्णु है क्योंकि उन्हें पीला रंग अति प्रिय है। परंतु आपको बता दें कि शनिदेव की पूजा में पीली वस्तु का इस्तेमाल आप पर भारी पड़ सकता है। इसके साथ ही इस दिन दान में भूलकर भी पीली चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इसका एक कारण ये भी है बताया जाता है कि पीली चीजों का बृहस्पति ग्रह से संबंध होता है और ज्योतिष के अनुसार शनि और बृहस्पति आपस में शत्रु भाव रखते हैं। इसलिए शनिवार को पीले चीज़ों का दान नहीं करना चाहिए।

शनि देव को सफ़ेद चीज़ें भी अधिक पसंद नहीं है। दरअसल सफ़ेद चीज़ों का संबंध चंद्रमा से होता है। ज्योतिष शास्त्र में एेसा कहा गया है कि इन दोनों में नहीं बनती। इसलिए शनिदेव की पूजा में भूलकर भी सफ़ेद चीज़ें नहीं चढ़ानी चाहिए और न ही सफ़ेद चीज़ों का दान करना चाहिए। अगर कोई एेसा करता है तो शनिदेव प्रसन्न होने की जगह क्रोधित हो जाते हैं।

इस दिन किसी को भी लाल वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। लाल रंग का संबंध सूर्य से होता है और क्योंकि शनि अपने ही पिता सूर्य देव से नाराज़ रहते हैं इसलिए न तो लाल चीजों का दान करना चाहिए और न ही इनकी पूजा के दौरान इन पर लाल फूल चढ़ाने चाहिए।

शनिदेव की प्रिय वस्तुएं
ज्योतिष शास्त्र में इनका मनपंसद रंग काला यानि श्याम वर्ण का है इस कारण से शनि देव को काली वस्तुएं अधिक प्रिय है। इन्हें खुश करने के लिए शनिवार को इन्हें उड़द दाल, काले तिल, सरसों का तिल काली वस्तुओं का दान ज़रूर करें।
बादाम खाने से नहीं ये उपाय करने से बढ़ेगी अक्ल I (VIDEO)

Jyoti

Advertising