सुखी जीवन के लिए आज ही छोड़े ये काम

Thursday, Jun 20, 2019 - 05:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखआ (VIDEO)
हमारे प्राचीन काल से जीवन जीने को लेकर शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। अक्सर ये बात आप सबने सुनी होगी कि अगर हम कुछ भी काम करते हैं तो बड़े-बुजुर्ग हमें कोई न कोई हिदायत जरूर देते हैं। कई लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें उन बातों को अनसुना नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि अगर हम उनकी बातों को नहीं सुनेंगे तो ज़िंदगी भर पछताना पछताना पड़ता है। तो अगर आप भी जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां चाहते हैं तो इन 6 बातों से परहेज करें। 

शास्त्रों के अनुसार शाम के समय व्यक्ति को सोना, पढ़ना और भोजन करना नहीं चाहिए। ऐसा माना गया है कि संध्या समय किया हुआ भोजन रोग उत्पन्न करता है और शाम के समय सोने से धन की हानि होती है।

कहते हैं कि रात के समय दही नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये स्वास्थ्य और किस्मत दोनों के लिए अनुकूल नहीं रहता है।

ऐसा माना जाता है कि अमावस्या, सक्रांति, ग्रहण, पूर्णिमा आदि पर्वकाल के दिन पेड़-पौधे आदि को नहीं काटना चाहिए काटने से ब्रह्म हत्या का पाप लगता है।

शास्त्रों के अनुसार कभी भी भीगे पैर बिस्तर में नहीं सोना चाहिए। भीगे पैर सोने से धन की हानि होती है और घर में सुख-समृद्धि चली जाती है।

सुश्रुत संहिता के अनुसार सभी ऋतुओं में दिन में सोना निषिद्ध है लेकिन ग्रीष्म ऋतु में दिन में भी सोया जा सकता है।

Lata

Advertising