भूलकर भी न करें ये काम, हो जाएगी उम्र कम

Sunday, Apr 09, 2017 - 12:18 PM (IST)

व्यक्ति का जीवन अौर मृत्यु भगवान के हाथों में है। कोई नहीं जानता कि उसने इस संसार को कब छोड़ जाना है, लेकिन गरुड पुराण में एेसी बातों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है। बहुत सारे लोग इन कामों के बारे में नहीं जानते। कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें एक निश्चित समय में करना ठीक होता है। जब हम वहीं काम जाने-अनजाने कर बैठते हैं तो वे हमारे लिए हानिकारक सिद्ध होते हैं। 

अधिक देर तक सोना
कुछ लोगों को सुबह अधिक देर तक सोने की आदत होती है। लेकिन देर तक सोना सेहत के लिए हानिकारक होता है। सुबह देर से उठने के कारण ब्रह्म मुहूर्त में शुद्ध वायु हमारे शरीर को नहीं मिल पाती, जिसके कारण हमारा शरीर कमजोर होने लगता है और कई रोग हो सकते हैं। इसलिए सुबह शीघ्र उठना चाहिए।

श्मशान का धुंआ
व्यक्ति के मृत शरीर में कई प्रकार के बैक्टीरिया व वायरसों का संक्रमण हो जाता है। जब शव को श्मशान में जलाया जाता है तो कुछ बैक्टीरिया-वायरस तो शव के साथ ही नष्ट हो जाते हैं और कुछ वायुमंडल में धुएं के साथ फैल जाते हैं। जब कोई व्यक्ति उस धुएं के सम्पर्क में आता है तो उसे कई बीमारियां हो सकती हैं। जिससे व्यक्ति को संकटों का सामना करना पड़ सकता है। 

दही का सेवन
गरुड पुराण में बताया गया है कि रात को दही खाने से उम्र कम होती है। वैसे दही का सेवन हमारे लिए बहुत फांयदेमंद है लेकिन रात के समय नुक्सानदायक होता है। दही का सेवन रात के समय करने से पेट संबंधी समस्याएं होती है। रात को भोजन के बाद हम अधिक मेहनत नहीं करते, जिसके कारण खाना ठीक से नहीं पचता। जिसके कारण व्यक्ति कई रोगों से ग्रसित हो जाता है, इसलिए रात को भूलकर भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। 

बासी मांस का सेवन 
गरुड़ पुराण के अनुसार बासी मांस खाने से व्यक्ति की उम्र कम होती है। बासी मांस में बैक्टीरिया व वायरसों का संक्रमण हो जाता है। जब इस प्रकार के मांस का सेवन किया जाता है तो बैक्टीरिया पेट के अंदर चले जाते हैं अौर व्यक्ति को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिससे आयु कम हो सकती है।

Advertising